facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI आईटी हार्डवेयर योजना के तहत 32 कंपनियों ने किए आवेदनः वैष्णव

Advertisement

आवेदन करने वाली कंपनियों में Dell, HP और Lenovo जैसी ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं।

Last Updated- August 30, 2023 | 6:18 PM IST
32 companies applied under PLI IT Hardware Scheme: Vaishnav

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि एचपी, डेल और लेनोवो समेत 32 कंपनियों ने आईटी हार्डवेयर क्षेत्र के लिए संचालित ‘उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन’ (PLI) योजना के तहत आवेदन किया है। वैष्णव ने संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि आईटी हार्डवेयर के लिए संचालित PLI योजना के तहत 3.35 लाख करोड़ रुपये का वृद्धिशील उत्पादन होने की उम्मीद है।

भारत एक विश्वसनीय सप्लाई चेन भागीदार- वैष्णव

वैष्णव ने कहा, “भारत एक विश्वसनीय सप्लाई चेन भागीदार और मूल्य-वर्धित भागीदार के रूप में उभर रहा है। कंपनियां विनिर्माण और डिजाइन के लिए भारत आकर खुश हैं।” उन्होंने कहा कि IT हार्डवेयर योजना के लिए PLI के तहत अब तक कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने इसे IT हार्डवेयर कंपनियों की अच्छी प्रतिक्रिया बताते हुए कहा, ”कंपनियों की यह प्रतिक्रिया अनुमान से कहीं अधिक है।”

Also read: साल 2030 तक दुनिया में तीसरे नंबर पर होगी भारत की वाहन इंडस्ट्री, PLI दे रही रफ्तार: केंद्र सरकार

डेल, एचपी और लेनोवो जैसी कंपनियों ने किया आवेदन

आवेदन करने वाली कंपनियों में डेल, एचपी और लेनोवो जैसी ग्लोबल कंपनियां शामिल हैं। सरकार ने घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता को कम करने के इरादे से IT हार्डवेयर क्षेत्र के लिए PLI योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत चुनी जाने वाली कंपनियों को सरकार से प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह योजना इस लिहाज से भी अहम है कि सरकार ने एक नवंबर से लैपटॉप एवं टैबलेट जैसे आईटी उपकरणों के आयात पर कई तरह की पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। अब इन उत्पादों का सीधे आयात नहीं किया जा सकेगा और इसके लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा।

Advertisement
First Published - August 30, 2023 | 6:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement