facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI योजना से हुआ 1.03 लाख करोड़ का निवेश, पैदा हुए 6.78 लाख से ज्यादा रोजगार

Advertisement

अभी तक इस वित्त वर्ष में सरकार के 11,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम प्रोत्साहन का वितरण हुआ।

Last Updated- January 17, 2024 | 10:23 PM IST
PLI scheme

सरकार की उत्पादन प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) से नवंबर तक 1.03 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। पीएलआई लागू होने के बाद निर्यात 3.20 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

उद्योग व आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (DPIIT) के अतिरिक्त सचिव राजीव सिंह ठाकु्र के मुताबिक इस निवेश के कारण 8.61 लाख करोड़ रुपये के मूल्य का उत्पादन हुआ और 6.78 लाख से अधिक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हुए हैं।

इस योजना में हिस्सा लेने वाली कंपनियों को 4,415 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया गया है और सितंबर तक 1,541 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ।

आठ पीएलआई योजनाएं बड़े स्तर के इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माता (एलएसईएम), आईटी हार्डवेयर, थोक औषधि, चिकित्सा उपकरण, औषधि, टेलीकॉम व नेटवर्किंग उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण और ड्रोन हैं और इसके लाभार्थियों को प्रोत्साहन दिया गया है।

अभी तक इस वित्त वर्ष में सरकार के 11,000 करोड़ रुपये के अनुमान से कम प्रोत्साहन का वितरण हुआ।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement