facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI योजना से चार साल में तीन-चार लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा : इक्रा

Advertisement

पीएलआई योजना की घोषणा 2021 में 14 क्षेत्रों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की गई थी।

Last Updated- June 12, 2024 | 4:42 PM IST
ICRA

सेमीकंडक्टर, सौर मॉड्यूल और फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्रों में बड़ी परियोजनाएं शुरू होने की उम्मीदों के बीच उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से अगले चार साल में तीन से चार लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और दो लाख रोजगार के अवसरों का सृजन होने की उम्मीद है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह अनुमान जताया है।

इक्रा के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य रेटिंग अधिकारी के रविचंद्रन ने कहा कि इसके अलावा, तेल एवं गैस, धातु एवं खनन, अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा और सीमेंट क्षेत्रों में निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। हालांकि, निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय को रिकॉर्ड उच्चस्तर पर ले जाने के लिए सरकार को कुछ कर छूट देनी होगी, ताकि लोगों के पास अधिक खर्च योग्य आय हो।

रविचंद्रन ने बातचीत में कहा, ‘‘पीएलआई योजना के तहत, हम अगले तीन-चार वर्षों में तीन से चार लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की उम्मीद कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर, सौर मॉड्यूल और फार्मास्युटिकल मध्यवर्ती कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बड़ी परियोजनाएं होने की उम्मीद है, जो पूंजी और रोजगार कारक हो सकती हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों में दो लाख नौकरियां पैदा करेंगे।’’

Also read: Siam ने सरकार से की कम-कार्बन उत्सर्जन वाले दोपहिया वाहनों पर GST कटौती की मांग

पीएलआई योजना की घोषणा 2021 में 14 क्षेत्रों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की गई थी। इन क्षेत्रों में दूरसंचार, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, वस्त्र, चिकित्सा उपकरणों का विनिर्माण, वाहन क्षेत्र, विशेष इस्पात, खाद्य उत्पाद, उच्च दक्षता वाले सौर पीवी मॉड्यूल, उन्नत रसायन सेल बैटरी, ड्रोन और फार्मा आदि हैं।

पीएलआई योजनाओं में नवंबर, 2023 तक 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और 6.7पीएलआई योजना की घोषणा 2021 में 14 क्षेत्रों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की गई थी।8 लाख से अधिक रोजगार सृजन हुआ है। निजी क्षेत्र के पूंजीगत व्यय के बारे में रविचंद्रन ने कहा कि तेल और गैस, धातु और खनन अस्पताल, स्वास्थ्य सेवा और सीमेंट में निजी पूंजीगत व्यय में वृद्धि की उम्मीद है। ये वे क्षेत्र हैं जिनमें मध्यम अवधि में बड़े व्यय की उम्मीद है। हालांकि, पिछले वर्षों के विपरीत, इस बार पूंजीगत व्यय हरित ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अधिक है।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement