facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी का बड़ा दावा, कहा- मेरे तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा शामिल

Advertisement

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान वह देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जायेंगे।

Last Updated- November 08, 2023 | 4:52 PM IST
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक सार्वजनिक बैठक के दौरान समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में वह देश को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जायेंगे।

पीएम मोदी ने 17 नवंबर को राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के दमोह शहर में एक जनसभा को संबोधित करते कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।

उन्होंने कहा कि लोगों ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता सौंपी, लेकिन उनके मुख्यमंत्री सट्टेबाजी और काला धन पैदा करने में शामिल पाए गए।

2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था 10वें से 5वें स्थान पर

मोदी ने कहा कि 2014 के बाद देश की अर्थव्यवस्था 200 से अधिक वर्षों तक देश पर शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर दुनिया में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गयी।

उन्होंने कहा कि 2014 में जब हम सत्ता में आए तो देश की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें स्थान पर थी। धीरे-धीरे यह 9वें, 8वें, 7वें और 6वें स्थान पर पहुंची लेकिन कहीं कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा था।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब यह 200 साल तक देश पर राज करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर 5वें स्थान पर पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया और भारत की ओर देखने लगा।’’

मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान वह देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में ले जायेंगे। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 4:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement