facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Vishwakarma scheme: पीएम विश्वकर्मा का सुचारु क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: वित्त मंत्रालय

Advertisement

PM Vishwakarma योजना के तहत सरकार 5 प्रतिशत ब्याज पर पहले चरण में 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक ऋण मुहैया कराएगी

Last Updated- August 18, 2023 | 11:30 PM IST
Cabinet approves Rs 13,000 crore PM Vishwakarma scheme

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से कहा है कि वह पीएम विश्वकर्मा योजना के सुचारु व सफल क्रियान्वयन के लिए तैयार रहें, जो 17 सितंबर को शुरू होने वाली है।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक का मकसद पीएम स्वनिधि के तहत प्रगति और आगामी पीएम विश्वकर्मा योजना को लेकर बैंकों की तैयारियों की समीक्षा करना था।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को पीएम विश्वकर्मा योजना को मंजूरी दी थी। इस योजना के तहत 5 साल के लिए 13,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इससे परंपरागत शिल्पकारों के 30 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा, जिसमें बुनकर, सोनार, लोहार, धोबी और हजाम आदि शामिल हैं।

सरकार 5 प्रतिशत ब्याज पर पहले चरण में 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक ऋण मुहैया कराएगी। पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी पटरी वालों को कर्ज की मंजूरी और वितरण को लेकर बैंकों की प्रगति का आकलन किया गया।

एक वरिष्ठ बैंकिंग अधिकारी ने कहा कि पीएमओ और डीएफएस बैंकों के साथ बैठक कर पीएम स्वनिधि योजना को लागू करने व इसका कवरेज बढ़ाने के मसले पर बात कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि रेहड़ी पटरी वालों का कोई स्थायी ठिकाना नहीं होता और बैंकों को उन्हें खोजने में दिक्कत आती है।

वित्त मंत्रालय ने एक एक्स में कहा है कि बैंकों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदनों का तेजी से निपटान सुनिश्चित करें और इस योजना के तहत जारी किए जाने वाले कर्ज की गहन निगरानी करें।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement