facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMI Data: भारतीय इकॉनमी के लिए अच्छी खबर! सेवा गतिविधियां 13 साल के उच्च स्तर पर

Advertisement

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल के अनुसार, भारत का सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त के 60.1 से बढ़कर सितंबर में 61 पर पहुंच गया।

Last Updated- October 05, 2023 | 9:36 PM IST
Services PMI

Service Sector PMI: भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां मजबूत मांग के चलते सितंबर में 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। वहीं समग्र व्यापार में सुधार के कारण नौकरियां बढ़ रही हैं।

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ग्लोबल ने गुरुवार को कहा कि भारत का सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त के 60.1 से बढ़कर सितंबर में 61 पर पहुंच गया।

सर्वेक्षण के मुताबिक, ‘भारत के सेवा प्रदाताओं के नए कारोबार में पर्याप्त रूप से इजाफा हुआ है। यह इजाफा जून 2010 के बाद दूसरी बार सबसे तेजी से हुआ है। पहले के साक्ष्यों से प्रमाण मिलता है कि मार्केट के डायनामिक्स समर्थक और मांग को मदद करने वाले होंगे। बिक्री बढ़ाने में विज्ञापन ने भी खासी भूमिका निभाई।’

खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की भाषा में 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है। सितंबर में लागत मूल्य में तेजी से गिरावट आई।

सर्वेक्षण में जानकारी देने वालों के मुताबिक उन्होंने मुर्गा, चावल, सब्जियों, यातायात और स्टॉल की लागत के लिए अधिक अदायगी की। सकारात्मक रुझान बीते नौ वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे।

एसऐंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा, ‘नवीनतम पीएमआई परिणाम भारत की सेवा अर्थव्यवस्था के लिए और अधिक सकारात्मक खबरें लेकर आए हैं। सितंबर में व्यावसायिक गतिविधियां और नए कारोबार की संख्या 13 वर्षों में उच्चतम सीमा तक बढ़ी हैं। घरेलू स्तर पर मांग तेजी से बढ़ने के अलावा कंपनियों ने एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में ज्यादा वैश्विक बिक्री की थी।’  लीमा ने बताया कि लागत घटने के कारण दीर्घावधि में महंगाई नरम पड़ सकती है।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 9:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement