facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMI: जून में सेवा क्षेत्र में तेजी, नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री ने दी मजबूती

Advertisement

एक कारोबारी सर्वेक्षण के अनुसार कंपनियों ने बीते दो वर्षों से सबसे तेजी से नई नियुक्तियां कीं।

Last Updated- July 03, 2024 | 10:15 PM IST
इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनियों में बढ़ेगा पूंजीगत खर्च , Employment focus to drive capex push for engineering, infra firms

भारत के सेवा क्षेत्र में जून के दौरान सुधार हुआ। इसके पहले मई में सेवा क्षेत्र पांच महीने के निचले स्तर पर आ गया था। जून में नए ऑर्डर बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में अभूतपूर्व बढ़त से भारत के दबदबे वाले सेवा क्षेत्र में तेजी आई। एक कारोबारी सर्वेक्षण के अनुसार कंपनियों ने बीते दो वर्षों से सबसे तेजी से नई नियुक्तियां कीं।

एचएसबीसी के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सेवा क्षेत्र का पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) बढ़कर 60.5 हो गया जबकि मई में यह 60.2 था। यह सूचकांक 50 से ऊपर होना बढ़त को दर्शाता है। पिछले तीन वर्षों से सेवा क्षेत्र का पीएमआई 50 से ऊपर बना हुआ है।

सर्वेक्षण के अनुसार, ‘जून का आंकड़ा भारत के सेवा क्षेत्र में लगातार बढ़त को दर्शाता है। हालांकि मई में बढ़त की दर पांच माह के निचले स्तर पर थी, लेकिन नए ऑर्डर और अंतरराष्ट्रीय बिक्री में तेजी से इजाफा होने के कारण जून में विस्तार हुआ। यही नहीं, जून में नियुक्तियों के स्तर में अगस्त 2022 के बाद सबसे तेजी से इजाफा हुआ। नए कार्य आने के कारण अल्पावधि और स्थायी कर्मचारियों की नियुक्तियों में इजाफा हुआ।’

भारत के सेवा प्रदाताओं के जून के नए ऑर्डर में इजाफा हुआ और यह लगभग तीन वर्षों से चल रही प्रगति को ही दिखाता है। मई की तुलना में जून में वृद्धि की गति अधिक थी और यह दीर्घावधि औसत से भी अधिक थी। एचएसबीसी में भारत की प्रमुख अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने बताया कि मुख्य रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले नए ऑर्डर की वजह से सेवा क्षेत्र में विस्तार हुआ। इस बढ़त ने कंपनियों को नई भर्तियां करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ‘लागत मूल्य में मामूली इजाफा होने से जून में आउटपुट शुल्क में कुछ इजाफा हुआ। सेवा प्रदाताओं का अगले वर्ष को लेकर नजरिया उत्साहपूर्वक रहा। हालांकि इस महीने में आशावाद का स्तर तेजी से सामान्य हुआ। कंपोजिट पीएमआई जून में तेजी से बढ़ा। कंपोजिट पीएमआई को नए ऑर्डरों के बढ़ने से मदद मिली थी। सेवा क्षेत्र की कंपनियों की तुलना में विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों ने विस्तार में अधिक योगदान दिया।’

सर्वेक्षण के अनुसार एशिया, ऑस्ट्रेलिया, लैटिन अमेरिका, पश्चिम एशिया और अमेरिका से नए ऑर्डर में रिकॉर्ड बढ़त हुई और इससे कुल नए कारोबारी ऑर्डर में अच्छा इजाफा हुआ।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement