facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

PMJDY: प्रधानमंत्री जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ के पार

Advertisement

वित्त मंत्रालय ने कहा कि PMJDY योजना देश के वित्तीय ढांचे में बदलाव में सफल रही है और वयस्कों के खाते करीब करीब खुल गए हैं

Last Updated- August 18, 2023 | 11:19 PM IST
Rupee

प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खातों की संख्या 9 अगस्त तक 50 करोड़ से पार पहुंच गई है। यह योजना 2014 में शुरू की गई थी। इन खातों में 56 प्रतिशत महिलाओं के हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण और उप नगरीय इलाकों में खोले गए हैं।

इन खातों में 2.03 लाख करोड़ रुपये से ऊपर जमा हुआ है और करीब 34 करोड़ रुपे कार्ड इन खातों पर मुफ्त जारी किए गए हैं। PMJDY खातों में औसत बैलेंस 4,076 रुपये है और 5.5 करोड़ से ज्यादा PMJDY खातों में डीबीटी के लाभ मिल रहे हैं।

वित्त मंत्रालय ने कहा कि PMJDY योजना देश के वित्तीय ढांचे में बदलाव में सफल रही है और वयस्कों के खाते करीब करीब खुल गए हैं। PMJDY की सफलता समग्र प्रकृति की है और इससे अंतिम छोर तक बैंकिंग सेवा को पहुंचाया गया है।

PMJDY में खाताधारकों को कई लाभ दिए जा रहे हैं। इस खाते में न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती, मुफ्त में रुपे डेबिट कार्ड आदि मिलते हैं।

Advertisement
First Published - August 18, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement