facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PMKSY Irrigation Scheme: खेतों तक पाइप से पानी पहुंचाने को नई योजना

Advertisement

पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत 1,600 करोड़ की उप-योजना, 78 प्रोजेक्ट्स में 80,000 किसानों को मिलेगा लाभ

Last Updated- April 09, 2025 | 10:31 PM IST
Irrigation

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मौजूदा नहरों या निर्दिष्ट क्लस्टर में अन्य स्रोतों से सिंचाई जल आपूर्ति के नेटवर्क का आधुनिकीकरण करने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) की उप-योजना को मंजूरी दे दी। इसमें प्रायोगिक परियोजना के रूप में वर्ष 2025-26 की अवधि के लिए पहले 1,600 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

शुरुआत में यह उप-योजना लगभग 80,000 किसानों को कवर करते हुए 78 जगहों पर चलाई जाएगी। इसका उद्देश्य मौजूदा स्थापित स्रोत से लेकर 1 हेक्टेयर तक के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करना है। ये पाइप नहरों आदि सिंचाई स्रोतों से खेतों तक पानी ले जाएंगे। इस प्रकार जल स्रोतों से दूरदराज के खेतों तक पानी पहुंचाने की बहुप्रतीक्षित योजना अमल में आएगी। इस योजना का उद्देश्य सिंचाई जल-आपूर्ति नेटवर्क का आधुनिकीकरण कर मौजूदा नहरों या अन्य स्रोतों से सिंचाई जल की आपूर्ति करना भी है।

बयान में कहा गया है कि सिंचाई संपत्तियों के प्रबंधन के लिए जल उपयोगकर्ता सोसायटी को सिंचाई प्रबंधन हस्तांतरण द्वारा इस परियोजना को टिकाऊ बनाया जाएगा। जल-उपयोगकर्ता सोसाइटियों को पांच वर्षों के लिए एफपीओ या पीएसीएस जैसी मौजूदा आर्थिक संस्थाओं के साथ जोड़ने के लिए शुरुआती मदद दी जाएगी। युवाओं को भी खेती की ओर आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी, ताकि वे सिंचाई के आधुनिक तरीकों को अपना सकें।

राज्यों को चुनौती कोष देकर देश के विभिन्न कृषि-जलवायु क्षेत्रों में पायलट परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रारंभिक मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के डिजाइन और संरचना में सीख के आधार पर 16वें वित्त आयोग की अवधि के लिए अप्रैल 2026 से कमांड क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय योजना शुरू की जाएगी।

Advertisement
First Published - April 9, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement