facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Power Consumption: देश में बिजली की खपत अप्रैल के पहले पखवाड़े में 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट पर पहुंची

Advertisement

Power Consumption: मंत्रालय ने बिजली की अधिकतम मांग इस साल गर्मियों (अप्रैल-जून) में 260 गीगावाट रहने का अनुमान जताया है। इसका कारण गर्मी का अधिक पड़ना है।

Last Updated- April 17, 2024 | 4:21 PM IST
power consumption

Power Consumption: देश में बिजली की खपत इस साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट रही। यह आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है। बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में एक से 15 तारीख के बीच बिजली खपत 70.66 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 64.24 अरब यूनिट थी।

किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग यानी अधिकतम आपूर्ति अप्रैल के पहले पखवाड़े में 218 गीगावाट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 206 गीगावाट थी। बीते वर्ष एक दिन में बिजली की अधिकतम आपूर्ति अप्रैल में सर्वाधिक करीब 216 मेगावाट रही थी।

Also read: UN की रिपोर्ट ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखाया भरोसा, 2024 में 6.5 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

मंत्रालय ने बिजली की अधिकतम मांग इस साल गर्मियों (अप्रैल-जून) में 260 गीगावाट रहने का अनुमान जताया है। इसका कारण गर्मी का अधिक पड़ना है। पिछले साल सितंबर में बिजली की अधिकतम मांग 243 गीगावाट रही जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस साल गर्मियों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2024 | 4:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement