facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बजट से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक

Advertisement

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बातचीत हुई और आर्थिक वृद्धि से जुड़े मुद्दे पर उनके विचारों को सुना।’

Last Updated- July 11, 2024 | 11:07 PM IST
बजट से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ प्रधानमंत्री की बैठक, PM Modi, FM Sitharaman meet top economists ahead of Union Budget 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024-25 के पूर्ण बजट पेश किए जाने से पहले वरिष्ठ अफसरों के साथ प्रमुख अर्थशास्त्रियों से मुलाकात कर भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री ने की और इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्य आर्थिक सलाहकार, वी अनंत नागेश्वरन, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और नीति आयोग के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद थे।

खबर छापे जाने तक प्रधानमंत्री की अर्थशास्त्रियों के साथ हुई बातचीत से जुड़ी विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं हुई थी। मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज प्रमुख अर्थशास्त्रियों के साथ बातचीत हुई और आर्थिक वृद्धि से जुड़े मुद्दे पर उनके विचारों को सुना।’

सूत्रों ने बताया कि बजट पूर्व महत्त्वपूर्ण बैठक में मौजूद अर्थशास्त्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साथ बातचीत के दौरान कई सुझाव दिए जिनमें वैश्विक स्तर पर मूल्य श्रृंखला बनाए जाने और कृषि के लिए शोध एवं विकास बजट बढ़ाने का मुद्दा भी शामिल था। इनमें से कुछ ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना और नकद हस्तांतरण के जरिये उर्वरक की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने का सुझाव भी दिया।

Advertisement
First Published - July 11, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement