facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड के बाद मांग में उछाल से कंपनियों का मुनाफा तीन गुना बढ़ा

Advertisement

विनिर्माण क्षेत्र ने स्थिर लाभ मार्जिन बनाए रखा जबकि गैर-आईटी सेवाओं ने शुरुआती अस्थिरता के बाद जोरदार वापसी की। आईटी क्षेत्र की वृद्धि पूरे अवधि के दौरान स्थिर थी।

Last Updated- October 22, 2025 | 9:07 AM IST
Companies

कोविड महामारी के बाद कंपनियों का लाभ मांग में अत्यधिक उछाल आने के कारण बढ़ा। कंपनियों का वर्ष 2020-21 का 2.5 लाख करोड़ रुपये का लाभ वर्ष 2024-25 में बढ़कर 7.1 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक के बुलेटिन में प्रकाशित शोध पत्र के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में खास तौर पर वृद्धि होने के कारण कंपनियों का शुद्ध लाभ मार्जिन में सुधार हुआ और यह वर्ष 2025-25 में दो अंकों के स्तर पर पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019-20 में सुस्त निजी खपत के कारण घरेलू आर्थिक गतिविधियां सुस्त हो गई थीं और महामारी के दौरान स्थिति विकट होने के कारण बिक्री और लाभप्रदता में महत्त्वपूर्ण रूप से गिरावट आई। हालांकि राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों , महामारी के कारण दबी हुई मांग और प्रभावी लागत प्रबंधन से कॉरपोरेट क्षेत्र ने जोरदार वापसी की।

कोविड के बाद की अवधि के दौरान आईटी क्षेत्र की गतिविधियों में मंदी और उच्च वेतन खर्च के कारण शुद्ध लाभ मार्जिन में कमी आई। उधर गैर आईटी सेवा क्षेत्र का शुद्ध लाभ मार्जिन कोविड के बाद से नकारात्मक क्षेत्र में बना रहा, जो 2023-24 में सकारात्मक क्षेत्र में लौटा।

दूसरी ओर सकल स्तर पर परिचालन लाभ मार्जिन में अपेक्षाकृत कम उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि गैर-आईटी क्षेत्र का परिचालन लाभ मार्जिन अस्थिर बना रहा और यह 2016-17 के 19.2 प्रतिशत से घटकर 2018-19 में 11.7 प्रतिशत हो गया। फिर वर्ष 2023-24 में बढ़कर 22.4 प्रतिशत हो गया। यह बड़े उद्यमों के लिए आमतौर पर मजबूत स्थिति थी। दरअसल, बड़े उद्योग लगातार मध्यम और छोटे उद्यमों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। कंपनियों की बिक्री वृद्धि 2021-22 में 32.5 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 2024-25 में 7.2 प्रतिशत पर सामान्य हो गई थी। यह तेजी से सुधार के चरण से स्थिर विकास में परिवर्तन को दर्शाती है।

विनिर्माण क्षेत्र ने स्थिर लाभ मार्जिन बनाए रखा जबकि गैर-आईटी सेवाओं ने शुरुआती अस्थिरता के बाद जोरदार वापसी की। आईटी क्षेत्र की वृद्धि पूरे अवधि के दौरान स्थिर थी।

Advertisement
First Published - October 22, 2025 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement