facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GeM Portal से 2022-23 में सार्वजनिक खरीद दो लाख करोड़ रुपये के पार होने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- February 08, 2023 | 6:24 PM IST
Public procurement expected to cross Rs 2 lakh crore in 2022-23 from GeM portal
GeM Portal

सरकार के पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केट (GeM) पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद चालू वित्त वर्ष 2022-23 में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पोर्टल पर एक फरवरी को खरीद का आंकड़ा 1.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था। GeM के सीईओ पी.के. सिंह ने कहा कि इस बात की काफी संभावनाएं हैं कि राज्य और सरकारी उपक्रम इस पोर्टल के जरिये अपनी खरीद बढ़ा सकते हैं। सिंह ने कहा, ‘एक फरवरी को 1.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद हम पूरे वित्त वर्ष में दो लाख करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य बना रहे हैं।’

यह पोर्टल केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद करने के लिए नौ अगस्त, 2016 को लाया गया था। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर विविध प्रकार की वस्तुओं और सेवाओं के लिए लगभग 66,000 सरकारी खरीदार संगठन और 58 लाख से ज्यादा विक्रेता और सेवाप्रदाता हैं।

Advertisement
First Published - February 8, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement