facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

चालू वित्त वर्ष में GeM पोर्टल से खरीद दो लाख करोड़ रुपये के पार

2023-24 के सिर्फ आठ माह में इस मंच से खरीद का आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

Last Updated- November 13, 2023 | 3:19 PM IST
gem portal
Representative Image

विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की खरीद बढ़ने से चालू वित्त वर्ष में अबतक सरकारी ‘ई-मार्केटप्लेस’ (GeM) से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद का आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की ऑनलाइन खरीद के लिए जीईएम पोर्टल नौ अगस्त, 2016 को शुरू किया गया था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है कि जीईएम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि। 2023-24 के सिर्फ आठ माह में इस मंच से खरीद का आंकड़ा दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

वित्त वर्ष 2021-22 में खरीद मूल्य 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष यह दो लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था और चालू वित्त वर्ष में यह तीन लाख करोड़ रुपये के पार निकल सकता है।

जीईएम के पास 63,000 से अधिक सरकारी खरीदार संगठन और 62 लाख से अधिक विक्रेता और सेवाप्रदाता हैं। फिलहाल सरकारी विभागों, मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों, राज्य सरकारों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को इस पोर्टल के माध्यम से लेनदेन की अनुमति है।

इस पोर्टल पर कार्यालय की स्टोशनरी से लेकर वाहन तक खरीदे जा सकते हैं।

First Published - November 13, 2023 | 3:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट