facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह करीब 4% घटकर 6.63 लाख करोड़ रुपये रह गया

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह भी 1.87 प्रतिशत घटकर 7.99 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

Last Updated- August 12, 2025 | 9:51 PM IST
Indirect collection

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में 11 अगस्त तक भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह करीब 4 प्रतिशत घटकर 6.63 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इसकी प्रमुख वजह कॉर्पोरेट कर रिफंड में 21.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। बहरहाल आश्चर्यजनक रूप से वित्त वर्ष 2026 में अब तक सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह भी 1.87 प्रतिशत घटकर 7.99 लाख करोड़ रुपये रह गया है।

एक सरकारी अधिकारी ने नाम न छापे जाने की शर्त पर कहा, ‘सकल प्राप्तियों में गिरावट की वजह यह हो सकती है कि ज्यादातर करदाताओं ने नई कर व्यवस्था अपनाई है। इसके अलावा संशोधित कर ढांचे में 12 लाख रुपये तक आमदनी पर कर में छूट की घोषणा के कारण भी संभवतः कम टीडीएस संग्रह हुआ और इसकी वजह से व्यक्तिगत आयकर से कम राजस्व आया है।’

शुद्ध गैर कॉर्पोरेट कर में व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवारों, फर्मों, व्यक्तियों के निकाय, लोगों के एसोसिएशन, स्थानीय प्राधिकारियों और आर्टिफिशल जुरिडिकल पर्सन द्वारा भुगतान किया गया कर शामिल होता है, यह इस दौरान सालाना आधार पर 7.45 प्रतिशत घटकर 4.13 लाख करोड़ रुपये रह गया है। शुद्ध कॉर्पोरेट कर संग्रह सालाना आधार पर करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 2.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है। प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) संग्हह भी 3.5 प्रतिशत बढ़कर इस दौरान 22,362 करोड़ रुपये हो गया है।

कर विभाग द्वारा 11 अगस्त तक जारी कुल  रिफंड 1.34 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें 1.03 लाख करोड़ रुपये कॉर्पोरेट को वापस किया गया है। कुल मिलाकर प्रत्यक्ष कर रिफंड 9.8 प्रतिशत बढ़ा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक प्रत्यक्ष कर संग्रह के सुस्त प्रदर्शन की वजह बड़ी मात्रा में रिफंड है, जो खासकर कॉरपोरेट कर श्रेणी का रिफंड है। पीडब्ल्यूसी में पार्टनर हितेश साहनी के मुताबिक वित्त वर्ष के शुरुआत के इन आंकड़ों से कर प्रशासन की गतिशील प्रकृति और सरकार के शुद्ध राजस्व पर रिफंड के असर का पता चलता है। उन्होंने कहा कि गैर कॉरपोरेट कर संग्रह में गिरावट औपचारिक क्षेत्र पर दबाव का संकेत हो सकता है।

इक्रा लिमिटेड में मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की तिथि बढ़ना एक वजह हो सकता है, जिसके कारण व्यक्तिगत आयकर की वृद्धि सुस्त रही है। केंद्र सरकार ने आईटीआर दाखिल करने की तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है।

Advertisement
First Published - August 12, 2025 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement