facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) मई 2025 में घटकर 4 करोड़ डॉलर रह गया

Advertisement

ज्यादा विनिवेश/धन निकासी और विदेश में भारतीयों के निवेश के कारण ऐसा हुआ है।

Last Updated- July 23, 2025 | 10:49 PM IST
After all, how did 10 times FDI come into the country? आखिर कैसे आए देश में 10 गुना FDI

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) मई 2025 में तेजी से घटकर 4 करोड़ डॉलर रह गया है, जो मई 2024 में 2.2 अरब डॉलर था।  ज्यादा विनिवेश/धन निकासी और विदेश में भारतीयों के निवेश के कारण ऐसा हुआ है।

मई 2025 के लिए, धन निकासी/विनिवेश 5 अरब डॉलर रहा, जो मई 2024 के 4.1 अरब डॉलर से अधिक है। मई 2025 में विदेश में भारतीयों द्वारा निवेश 2.1 अरब डॉलर रहा, जो मई 2024 में 1.8 अरब डॉलर से अधिक है। मई 2025 में सकल एफडीआई 7.2 अरब डॉलर था, जो मई 2024 के 8.1 अरब डॉलर की तुलना में कम है।

रिजर्व बैंक के मुताबिक मई 2025 में भारत में एफडीआई की आवक में सिंगापुर, मॉरिशस, यूएई और अमेरिका की कुल मिलाकर हिस्सेदारी तीन चौथाई से अधिक रही है। विनिर्माण, वित्त और कंप्यूटर सेवाओं में विदेशियों द्वारा सबसे ज्यादा निवेश किया गया है।

सकल एफडीआई उच्च स्तर पर बनी रही, जिससे संकेत मिलते हैं कि भारत अभी आकर्षक निवेश केंद्र बना हुआ है।

चालू वित्त वर्ष के पहले 2 महीने में कुल मिलाकर शुद्ध एफडीआई 3.9 अरब डॉलर रही है, जो अप्रैल मई 2025 के 4 अरब डॉलर के करीब है। अप्रैल-मई 2025 के दौरान सकल एफडीआई आवक बढ़कर 15.91 अरब डॉलर हो गई, जो अप्रैल-मई 2024 में 15.2 अरब डॉलर थी।

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement