facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सितंबर में रेल से माल ढुलाई 4%, कमाई 3 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

विविध वस्तुओं, लौह अयस्क और इस्पात उत्पादों की ढुलाई में तेज वृद्धि के कारण रेलवे की कुल माल ढुलाई बढ़ी

Last Updated- October 01, 2025 | 10:42 PM IST
Railway

भारतीय रेलवे ने सितंबर 2025 में 12.75 करोड़ टन  माल की ढुलाई की, जो पिछले साल के इसी महीने में की गई ढुलाई से 4 प्रतिशत अधिक है। हालांकि कोयले ढुलाई 6.11 करोड़ टन पर स्थिर रही। विविध वस्तुओं, लौह अयस्क और इस्पात उत्पादों की ढुलाई में तेज वृद्धि के कारण रेलवे की कुल माल ढुलाई बढ़ी है।

नैशनल ट्रांसपोर्टर की माल ढुलाई से होने वाली कमाई इस दौरान 3 प्रतिशत बढ़कर 13,646 करोड़ रुपये हो गई। सितंबर में सीमेंट और उर्वरक की ढुलाई की मात्रा में क्रमशः 1 प्रतिशत और 22 प्रतिशत की कमी आई, जिससे लगभग दस लाख टन ढुलाई घटी है।

कुल ढुलाई में विविध वस्तुओं की हिस्सेदारी लगभग 9 प्रतिशत हैं। सालाना आधार पर इनकी ढुलाई 16 प्रतिशत बढ़कर 1.07 करोड़ टन हो गई। चालू वित्त वर्ष में अब तक रेलवे ने 80.1 करोड़ टन माल ढुलाई की की है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.2 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष के पहले 6 महीनों में रेलवे ने माल ढुलाई से 85,104 करोड़ रुपये कमाए हैं।

इस वित्त वर्ष में अब तक कोयले की लदान में केवल 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कोयले से होने वाली कमाई 2 प्रतिशत घटकर 43,899 करोड़ रुपये हो गई है। रेलवे के माल ढुलाई बास्केट में इस जिंस का हिस्सा लगभग आधा है।बेमौसम बारिश के कारण इस वित्त वर्ष में कोयले की ढुलाई कम रही है। ताप बिजली संयंत्रों में रेलवे इस दौरान कोयले का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने में सक्षम रहा है।

जून 2025 में ताप बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार 5.825 करोड़ टन के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 25 दिनों की खपत को पूरा करने के लिए पर्याप्त था। 2022 में कोयला स्टॉक का स्तर गंभीर हो गया था, जिसके कारण रेलवे को आपूर्ति संकट से बचने के लिए 1,000 से अधिक यात्री ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था।
चालू वित्त वर्ष में अब तक कंटेनर की मात्रा 9 प्रतिशत बढ़कर 6.02 करोड़  टन हो गई है।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement