facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रेलवे ने कमाई में तोड़ा रिकॉर्ड, एक साल में जुटाया 2.40 लाख करोड़ का राजस्व

Advertisement
Last Updated- April 18, 2023 | 11:34 AM IST
The arrangement of food in the train will be easier, you will be able to order through WhatsApp

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड स्तर पर कमाई की है। इस एक साल में रेलवे का राजस्व 2.40 लाख करोड़ रुपये का रहा है। बता दें, ये कमााई रेलवे की पिछले वित्त वर्ष की कमाई से करीब 49,000 करोड़ रुपये अधिक है।

17 अप्रैल को मंत्रालय ने एक बयान जारी किया जिससे ये जानकारी मिली है। साल 2022-23 में माल ढुलाई से होने वाली आय में भी बढ़त हुई है। ये कमाई बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये हो गई। जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग 15 फीसदी अधिक है।

सबसे ज्यादा बढ़त यात्री आय में हुई है। रेलवे की यात्री आय में 61 प्रतिशत की वृद्धि है जो कि अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। वित्त वर्ष 22-23 में यह ब़ढ़कर 63,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार सभी रेवन्यू एक्सपेंडिचर को पूरा करने के बाद रेलवे ने अपने आंतरिक संसाधनों से कैपिटल इनवेस्टमेंट के लिए 3,200 करोड़ रुपये जमा कर लिये हैं।

मंत्रालय से जारी किए गए बयान के अनुसार रेलवे ने अपने पेंशन के कुछ हिस्सों के वहन के लिए वित्त मंत्रालय से संपर्क कर रहा है। बयान में आगे कहा गया है कि ट्रैफिक आय के मामले में रेलवे ने 2021-22 में 39,214 करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में 63,300 करोड़ रुपये कमाए हैं।

रेलवे के बयान के अनुसार 2021-22 में 2,06,391 करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 में कुल रेलवे व्यय 2,37,375 करोड़ रुपये रहा। वहीं रेलवे सुरक्षा कोष के तहत 2021-22 के दौरान 11,105 करोड़ रुपये की तुलना में 2022-23 के दौरान 30,001 करोड़ रुपये खर्च किये गये।

Advertisement
First Published - April 18, 2023 | 11:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement