facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जून में रेलवे की माल ढुलाई से कमाई 1,481 करोड़ रुपये बढ़ी

Advertisement

रेलवे बोर्ड ने बयान में कहा कि जून, 2024 के दौरान, 13.54 करोड़ टन की शुरुआती माल ढुलाई हासिल की गई है, जबकि जून, 2023 में यह आंकड़ा 12.30 करोड़ टन था।

Last Updated- July 02, 2024 | 7:56 PM IST
IRFC OFS

Railways’ freight earnings: भारतीय रेलवे की जून में माल ढुलाई से आय सालाना आधार पर 11.12 प्रतिशत या 1,481 करोड़ रुपये बढ़कर 14,798.11 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 13,316.81 करोड़ रुपये था।

रेलवे बोर्ड ने बयान में कहा, ‘‘जून, 2024 के दौरान, 13.54 करोड़ टन की शुरुआती माल ढुलाई हासिल की गई है, जबकि जून, 2023 में यह आंकड़ा 12.30 करोड़ टन था, जो सालाना आधार पर लगभग 10.07 प्रतिशत की वृद्धि है।’’

बयान में कहा गया कि जून में 14,798.11 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि जून, 2023 में 13,316.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय हुई थी। इस तरह सालाना आधार पर लगभग 11.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Also read: जियो, एयरटेल, VI रिचार्ज होने वाले हैं महंगे! बचने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

रेलवे मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष जून में रेलवे ने 6.02 करोड़ टन कोयला, 88.2 लाख टन आयातित कोयला, 1.50 करोड़ टन लौह अयस्क, 53.6 लाख टन पिग आयरन और तैयार स्टील, 75.6 लाख टन सीमेंट, 52.8 लाख टन क्लिंकर, 42.1 लाख टन खाद्यान्न, 53 लाख टन उर्वरक और 41.8 लाख टन खनिज तेल की ढुलाई की।

मंत्रालय ने कहा, ‘माल ढुलाई के लिए तैयार रहो’ मंत्र का पालन करते हुए आईआर (भारतीय रेलवे) ने कारोबारी सुगमता के साथ ही प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए लगातार कोशिश की है।”

Advertisement
First Published - July 2, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement