facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बंदरगाह तक कोयले की ढुलाई की दर घटाएगा रेलवे

Advertisement

अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे के आधार भाड़ा में बदलाव नहीं होगा, टेलीस्कोपिक दरें लागू करके ढुलाई की दर कम की जाएगी

Last Updated- July 30, 2023 | 11:26 PM IST
coal import
BS

कोयला और रेल मंत्रालयों ने कोयले की रेल-समुद्र-रेल (आरएसआर) मोड में ढुलाई के लिए रेल से माल ढुलाई की दर में कमी करने के ढांचे को अंतिम रूप दिया है। बिजनेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक कोयला खदान से बंदरगाह तक कोयला पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय कम दरों की पेशकश करेगा और उसके बाद बंदरगाहों से बिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाया जाएगा।

कुछ राज्यों ने शिकायत की थी कि आरएसआर मोड में थर्मल कोयले की ढुलाई की दर सिर्फ रेल से ढुलाई की तुलना में कम है, भले ही रेल की तुलना में शिपिंग सस्ती है। इस शिकायत के बाद माल ढुलाई का नया ढांचा बनाया गया है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे के आधार भाड़ा में कोई बदलाव नहीं होगा, टेलीस्कोपिक दरें लागू करके ढुलाई की दर कम की जाएगी।

टेलीस्कोपिक फ्रेट का मतलब यह है कि कोयला खदान से बंदरगाह और उसके बाद बंदरगाह से बिजली संयंत्र तक कोयला पहुंचाने को एक कंसाइनमेंट माना जाएगा, जिससे अंतिम में ढुलाई की लागत कम आएगी।

इस समय खदान से बंदरगाह तक रेल से ढुलाई को अलग और बंदरगाह से बिजली घर तक ढुलाई अलग ली जाती है, जिससे यह उल्लेखनीय रूप से महंगा हो जाता है। कोयला मंत्रालय द्वारा तटीय शिपिंग के आकलन में पाया गया कि रेलवे द्वारा शुरू और आखिर में आने वाली लागत प्रमुख वजह है, जिसके कारण आरएसआर मॉडल असफल हो रहा है।

कोयला लॉजिस्टिक्स नीति 2022 के मसौदे में मंत्रालय ने पाया था कि रेल द्वारा शुरुआती और आखिर की कनेक्टिविटी की लागत आरएसआर मॉडल में कुल लॉजिस्टिक्स लागत का 71 प्रतिशत है। इस तरह से रेलवे के शुल्क को तार्किक बनाने से कोयले की ढुलाई में आरएसआर मॉडल की व्यावहारिकता बढ़ेगी।

उपरोक्त उल्लिखित अधिकारी ने कहा, ‘कोयला मंत्रालय से कहा गया है कि वह बंदरगाहों का ब्योरा दे, जो टेलीस्कोपिक फ्रेट स्कीम के लाभार्थी होंगे। उसके बाद नई दरों की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।’

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement