facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Raisina Dialogue 2023: इलेक्ट्रॉनिक्स, नवाचार में बदलाव का दौर, समान सोच वाले देशों को साथ आना चाहिए- चंद्रशेखर

Advertisement
Last Updated- March 04, 2023 | 6:51 PM IST
Raisina Dialogue 2023: A period of change in electronics, innovation, like-minded countries should come together – Chandrasekhar

सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को कहा कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवाचार की दुनिया कोरोना काल के बाद बुनियादी बदलाव के दौर से गुजर रही है और प्रौद्योगिकी के उज्ज्वल भविष्य के लिए समान सोच वाले देशों को सहयोगात्मक ढांचा तैयार करने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।

चंद्रशेखर ने कहा कि नागरिकों को ऑनलाइन उपयोग के नुकसानों से बचाने के लिए भारत ने भारतीय इंटरनेट पर काम करने के लिए खुलेपन, सुरक्षा और भरोसे के साथ-साथ मंचों और कंपनियों के लिए जवाबदेही की सीमा शर्तों को परिभाषित किया है।

चंद्रशेखर ने यहां आयोजित ‘रायसीना डायलॉग 2023’ सम्मेलन में ‘लोकतंत्र के ग्यारह: हमारे प्रौद्योगिकी भविष्य की रक्षा’ विषय पर आयोजित एक परिचर्चा में उम्मीद जताई कि वैश्विक सहयोग मिलने पर ये सिद्धांत अन्य देशों के बीच व्यापक भूमिका निभाएंगे।

भारत में इंटरनेट प्रतिबंध से जुड़े एक सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में ऑनलाइन उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या और सामग्री पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता या विशालता के फीसदी के तौर पर इंटरनेट प्रतिबंध यहां पर दुनिया में सबसे कम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने या किसी सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने की प्रक्रिया कानून के हिसाब से अंजाम दी गई है और विशेष परिस्थितियों में सरकार ने कानून का पालन करते हुए ही इसका आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि कोविड के बाद डिजिटल आपूर्ति शृंखला, मूल्य शृंखला, नवाचार पारिस्थितिकी और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकि परिवेश गहरे संरचनात्मक बदलावों के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवाचार में विश्व व्यवस्था नए सिरे से बन रही है लेकिन कोई भी देश यह काम अकेले नहीं कर सकता है।

Advertisement
First Published - March 4, 2023 | 6:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement