facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

RBI ने 50 से ज्यादा इकाइयों को पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए मंजूरी दी

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 11:43 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक 50 से ज्यादा इकाइयों को पेमेंट एग्रीगेटर (पीए) लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। वहीं करीब 27 आवेद समीक्षाधीन हैं। केंद्रीय बैंक ने पीए लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाली इकाइयों के नाम प्रकाशित कर आज यह जानकारी दी है।

केंद्रीय बैंक द्वारा जिन 50 इकाइयों को सैद्धातिक रूप से मंजूरी मिली है, उनमें 32 मौजूदा इकाइयां हैं, जो ऑनलाइन पीए के रूप में काम कर रही हैं, जबकि 19 नए पीए हैं। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे सिर्फ उन्हीं मौजूद पीए से लेन-देन करें, जिन्हें सैद्धांतिक मंजूरी मिली है या जिनके आवेदन प्रक्रिया के अधीन हैं।

हिस्सेदार नए पीए से सिर्फ मंजूरी मिंलने के बाद ही लेन-देन कर सकते हैं। पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड, पेयू पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, फ्रीचार्ज पेमेंट टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड और टैपिट्स टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड के आवेदन रिजर्व बैंक ने वापस कर दिए हैं, लेकिन ये इकाइयां वापसी के 120 दिन के भीतर आवेदन कर सकती हैं। इस तरह से ये इकाइयां कामकाज जारी रख सकती हैं, लेकिन शर्त यह होगी कि केंद्रीय बैंक की अनुमति के बगैर नया व्यापारी शामिल नहीं होगा।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement