facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI के बोर्ड ने वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 11:49 PM IST
RBI to review payment bank structure; Emphasis will be on governance standards, business model and the way forward पेमेंट बैंक ढांचे की समीक्षा करेगा RBI; प्रशासन मानदंड, कारोबारी मॉडल और आगे की राह पर रहेगा जोर

भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड ने निदेशकों की 601वीं बैठक हैदराबाद में शुक्रवार को हुई। इसमें निदेशकों ने देश की आर्थिक नीति और भूराजनीतिक वैश्विक घटनाओं के पड़ने वाले प्रभाव की समीक्षा की।

आरबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया, ‘‘बोर्ड ने हालिया लेखा वर्ष 2022-23 में रिजर्व बैंक की गतिविधियों की समीक्षा की। बोर्ड ने लेखा वर्ष 2023-24 के बजट को मंजूरी भी दी।’’

इस बैठक की अध्यक्षता आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने की। इस बैठक में केंद्रीय बैंक के चार गवर्नर – महेश कुमार जैन, माइकल पात्र, एम. राजेश्वर राव और टी. रबी शंकर ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अन्य निदेशक सचिन मराठे, सचिन चतुर्वेदी, पंकज पटेल और रवींद्र ढोलकिया भी उपस्थित थे। इस बैठक में वित्त मामलों विभाग के सचिव अजय सेठ, वित्तीय सेवा विभाग के सचिव विवेक जोशी भी मौजूद थे।

यह नवीनतम बैठक अमेरिका में बैंक संकट के परिप्रेक्ष्य में हुई है। अमेरिका में बैंक संकट के कारण सिलिकन वैली बैंक धराशायी हो गया है। अमेरिका के बैंकिंग क्षेत्र में उथल-पुथल के कारण फेडरल रिजर्व ने भविष्य को लेकर नरम रुख अपनाया है।

अमेरिका में बैंक संकट के मदद्देनजर आरबीआई ने हाल में स्पष्ट किया है कि भारत का बैंकिंग सिस्टम मजूबत है और मजबूत मानदंडों पर कायम है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement