facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Decision: महंगाई के FY26 में 2.6% रहने का अनुमान, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Advertisement

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया, खाने-पीने की चीजों की कीमतें अब नियंत्रण में, Q4FY26 और Q1FY27 में महंगाई लक्ष्य के करीब बनी रहेगी

Last Updated- October 01, 2025 | 10:55 AM IST
Retail Inflation

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को अक्टूबर की MPC जारी करते हुए वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 2.6 फीसदी कर दिया है। पहले यह अनुमान 3.1 फीसदी पर था। RBI गवर्नर ने कहा कि खाने-पीने की चीजों की कीमतें कम होने और GST सुधार की वजह से महंगाई अब नियंत्रण में है। इस साल जून में औसत महंगाई 3.7% थी, अगस्त में इसे 3.1% तक घट गई थी और अब अक्टूबर में यह 2.6% तक आ गई है। RBI ने कहा कि चालू वित्त वर्ष चौथी तिमाही (Q4FY26) और वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही (Q1FY27) में महंगाई लक्ष्य के करीब बनी रहेगी।

GST और आर्थिक सुधारों का असर क्या होगा?

गवर्नर ने बताया कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री की ओर से किए गए कई आर्थिक सुधार, जिनमें GST सुधार भी शामिल है, देश की आर्थिक वृद्धि बढ़ाने और बाहरी चुनौतियों के नकारात्मक असर कम करने में मदद करेंगे। इन सुधारों से खपत बढ़ेगी और महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। GST सुधार महंगाई को कम करने में मदद करेंगे, चीजें आम आदमी के लिए सस्ती होंगी और अर्थव्यवस्था की वृद्धि भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Decision: FY26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़कर हुआ 6.8%, RBI गवर्नर ने कहा- आगे भी मजबूती की उम्मीद

महंगाई का असर आम आदमी पर कैसे पड़ेगा?

RBI का कहना है कि इन कदमों से महंगाई कम हो गई है और आम आदमी पर खर्च का दबाव घटा है। खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें स्थिर होने से लोगों की खरीद क्षमता बढ़ेगी। RBI आगे भी महंगाई पर नजर रखेगा और बाजार में स्थिरता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

RBI ने महंगाई का अनुमान क्या लगाया है?

RBI गवर्नर ने कहा कि महंगाई दर चालू वित्त वर्ष में 2.6% रहने की उम्मीद है। Q2 और Q3 में 1.8%, Q4 में 4% और अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1FY27) में 4.5% महंगाई रहने का अनुमान है। RBI ने कहा कि जोखिम बराबर हैं, यानी महंगाई पर लगातार नजर रखी जाएगी।

Advertisement
First Published - October 1, 2025 | 10:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement