facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल के अंत तक ई-रुपया ट्रांजैक्शन 10 लाख प्रतिदिन करने का लक्ष्य: RBI डिप्टी गवर्नर

Advertisement

डिप्टी गवर्नर ने कहा कि इस समय सभी प्रयास सीबीडीसी के उपयोगकर्ता अधिक से अधिक करने पर केंद्रित हैं।

Last Updated- July 11, 2023 | 10:54 PM IST
CBDC QR codes likely to be interoperable with UPI

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बैंक का लक्ष्य वर्ष 2023 के अंत तक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) यानी ई-रुपये के लेनदेन को बढ़ाकर 10 लाख प्रतिदिन करने का है। फिलहाल ई-रुपये में लेनदेन का आंकड़ा 5,000 से 10,000 प्रतिदिन है।

रवि शंकर ने कहा कि जून, 2023 की मौद्रिक नीति समीक्षा में घोषित यूपीआई प्रणाली के साथ सीबीडीसी का अंतर-परिचालन जुलाई के अंत तक वास्तविकता बन जाएगा। हालांकि मौद्रिक नीति समीक्षा में सीबीडीसी परिवेश में शामिल होने के लिए और अधिक बैंकों की जरूरत पर प्रकाश डाला गया था। आरबीआई ने नवंबर, 2022 में थोक सीबीडीसी का पायलट परीक्षण शुरू किया था और इसके बाद दिसंबर में खुदरा इस्तेमाल का पायलट परीक्षण किया गया था।

पायलट परीक्षण में बैंकों की संख्या आठ से बढ़कर अब 13 हो गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल तीन लाख व्यापारियों समेत 13 लाख सीबीडीसी उपयोगकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के लिए प्रतिदिन 10 लाख लेनदेन होना कोई बड़ी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस समय यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के तहत 31 करोड़ लेनदेन होते हैं। डिप्टी गवर्नर ने कहा कि इस समय सभी प्रयास सीबीडीसी के उपयोगकर्ता अधिक से अधिक करने पर केंद्रित हैं। अप्रैल के अंत में यह संख्या सिर्फ एक लाख थी जो अब बढ़कर 13 लाख हो चुकी है।

Advertisement
First Published - July 11, 2023 | 10:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement