facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने SRO को अनुपालन संस्कृति को बढ़ावा देने का निर्देश दिया

Advertisement

रिजर्व बैंक ने कहा कि एसआरओ से यह आशा की जाती है कि वे अपने स्वहित से परे होकर काम करें और समूचे उद्योग तथा वित्तीय तंत्र के व्यापक चिंताओं का समाधान करें।

Last Updated- March 21, 2024 | 11:09 PM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने स्व-नियामक संगठनों (एसआरओ) से कहा है कि वे विनियमित इकाइयों में अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा दें। साथ ही, इस सेक्टर में छोटी इकाइयों पर विशेष ध्यान दिया जाए। विनियमित संस्थाओं (आरई) के लिए ऐसे संगठनों को मान्यता देने के लिए बने अंतिम व्यापक ढांचे में ये बातें कही गई हैं।

एसआरओ के लिए उद्देश्य तय करते हुए ढांचे में कहा गया है, ‘इस क्षेत्र में अनुसंधान और विकास की संस्कृति को प्रोत्साहित करें ताकि नवाचार को बढ़ावा मिल सके और अनुपालन एवं स्व-शासन के उच्च मानक का पालन होना सुनिश्चित हो सके।’

रिजर्व बैंक ने कहा कि एसआरओ से यह आशा की जाती है कि वे अपने स्वहित से परे होकर काम करें और समूचे उद्योग तथा वित्तीय तंत्र के व्यापक चिंताओं का समाधान करें। रिजर्व बैंक ने कहा, ‘उद्योग जगत के प्रतिनिधि के रूप में काम करते हुए एसआरओ से यह आशा की जाती है कि वे सभी सदस्यों के साथ न्यायसंगत और पारदर्शी व्यवहार सुनिश्चित करें।’

एसआरओ के लिए यह निर्देश है कि वे एक आचार संहिता बनाएं जिसका सभी सदस्य पालन करें और वे अपने सदस्यों को नियामक निर्देश देने के साथ ही इस संहिता के पालन की निगरानी करें। एसआरओ को एक समान, तार्किक और गैर-भेदभावपूर्ण सदस्यता शुल्क वाला ढांचा विकसित करना होगा।

एसआरओ से यह भी कहा गया है कि वे अपने सदस्यों के लिए शिकायत एवं विवाद समाधान, मध्यस्थता का ढांचा तैयार करें तथा ऐसे प्रतिबंधात्मक, अस्वास्थ्यकर और अन्य दस्तूर के बारे में परामर्श दें जो कि इस क्षेत्र के विकास के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

एसआरओ की नियामक के प्रति क्या जवाबदेही है, इस बारे में रिजर्व इस प्रकार की इकाई से यह उम्मीद की जाती है कि वह केंद्रीय बैंक के सहायक के रूप में नियामक निर्देशों के बेहतर अनुपालन, पूरे क्षेत्र के विकास, सभी हितधारकों के हितों के संरक्षण, नवाचार को तेज करने और प्रारंभिक चेतावनी के संकेतों का पता लगाने के बारे में काम करे।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement