facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI का अनुमान, वित्त वर्ष 2024-25 में 7% की ग्रोथ रेट से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी

Advertisement

RBI गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण मांग में तेजी जारी है, शहरी खपत मजबूत बनी हुई है और पूंजीगत व्यय में वृद्धि के कारण निवेश चक्र रफ्तार पकड़ रहा है।

Last Updated- February 08, 2024 | 11:52 AM IST
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को अनुमान जताते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 में सात प्रतिशत से दर से बढ़ेगी। रिजर्व बैंक का यह अनुमान चालू वित्त वर्ष के 7.3 प्रतिशत के अनुमान से कम है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने हर दो महीने में होने वाली मॉनेटरी पॉलिसी बैठक की घोषणा करते हुए कहा कि ग्रामीण मांग में तेजी जारी है, शहरी खपत मजबूत बनी हुई है और पूंजीगत व्यय में वृद्धि के कारण निवेश चक्र रफ्तार पकड़ रहा है।

निजी निवेश में भी सुधार के संकेत: दास

उन्होंने कहा कि निजी निवेश में भी सुधार के संकेत दिख रहे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।

जून और सितंबर तिमाही में ग्रोथ रेट के क्रमशः 7.2 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत रहेगी। वहीं दिसंबर और मार्च तिमाही में इसके सात प्रतिशत और 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

दास ने कहा कि घरेलू आर्थिक गतिविधियां मजबूत बनी हुई हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुमान के अनुसार चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत है। दास ने कहा, ‘‘ 2023-24 की गति 2024-25 वित्त वर्ष में भी जारी रहने की उम्मीद है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign exchange reserves) 622.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया है और यह सभी विदेशी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 11:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement