facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI गवर्नर ने खुदरा निवेशकों के लिए किया App बनाने का ऐलान, जानें क्या है इस ऐप में खास?

Advertisement

गवर्नर दास ने कहा कि ये ऐप खुदरा निवेशकों और आम आदमी को रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम में सीधे पैसे लगाने का मौका देगा।

Last Updated- April 06, 2024 | 8:58 AM IST
RBI MPC Meet

5 अप्रैल को हुई मौद्रिक नीति समिति बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रीपो रेट में कोई कटौती नहीं की। हालांकि गवर्नर डॉ. शक्तिकांत दास ने एक ऐप को बनाने को लेकर ऐलान जरूर किया जो कि अब चर्चा में है। गवर्नर शक्तिकांत दास खुदरा निवेशकों के लिए एक ऐप बनाने की बात कही। ये ऐप सरकारी बॉन्‍ड और सिक्‍योरिटीज में पैसे लगाने के लिए खुदरा निवेशकों और आम आदमी की राह आसान करेगी। बताया जा रहा है कि निवेशकों के लिए यह ऐप काफी सरल और सुरक्षित रहेगी।

ये ऐप है रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम ऐप (Retail Direct Scheme App), गवर्नर दास ने कहा कि ये ऐप खुदरा निवेशकों और आम आदमी को रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम में सीधे पैसे लगाने का मौका देगा। इस ऐप के जरिए सरकारी प्रतिभूतियों में खुदरा निवेशकों की हिस्‍सेदारी बढ़ाने में आसानी होगी, और इसी के साथ आम आदमी के लिए सरकारी बॉन्‍ड में निवेश करना आसान हो जाएगा। गवर्नर ने कहा, ‘यह सरल, सुलभ, सुरक्षित और सुविधाजनक होगा।’

ये भी पढ़ें- नीतिगत दर घटाने की हड़बड़ी नहीं, RBI ने FY25 के लिए GDP ग्रोथ और मुद्रास्फीति अनुमान रखा बरकरार

कैसे मदद करेगा यह ऐप

जिस तरह से बाकि के इनवेस्‍टमेंट ऐप काम करते हैं ये ऐप भी ठीक उसी तरह से बनाया जाएगा। आरबीआई का यह मोबाइल ऐप आम निवेशकों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। इसके जरिये निवेशक अपने पोर्टफोलियो को मॉनिटर करने के साथ मार्केट के डाटा को भी एक्सेस कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें- Byju’s ने लोन की शर्तों का किया उल्लंघन, Aakash Education के शेयरों की बिक्री रोकी गई

आरबीआई का कहना है कि रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम ऐप निवेशकों को यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस उपलब्‍ध कराएगा।

अभी कैसे होता है निवेश
वर्तमान में किसी निवेशक को अगर केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों, ट्रेजरी बिल्‍स, राज्‍य सरकार की प्रतिभूतियों, सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड और फ्लोटिंग रेट सेविंग जैसे सरकारी विकल्‍पों में निवेश करना हो तो वो सीधे रिटेल डायरेक्‍ट पोर्टल के जरिये निवेश करते हैं।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 8:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement