facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कार्यकाल विस्तार पर सवाल टाला, कहा- “आपको नहीं दूंगा कोई…

Advertisement

पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने दिसंबर, 2018 में इस्तीफा दे दिया था। फिर दास को आरबीआई के शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें 2021 में एक्सटेंशन भी दिया गया था।

Last Updated- December 06, 2024 | 2:34 PM IST
Repo did not decrease, CRR decreased रीपो नहीं घटी, सीआरआर घटा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (ShaktikantDas) का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है गवर्नर दास अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी पद पर बने रहेंगे या नहीं।

बिजनेस स्टैंडर्ड के रिपोर्टर ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में उनके कार्यकाल विस्तार के बारे में पूछा तो दास ने मुस्कुराते हुए सवाल टाल दिया और कहा, “मैं आज आपको कोई हैडलाइन नहीं देने वाला हूं।”

रिपोर्टर ने पूछा, ”यह सवाल हर किसी के मन में है। क्या आपने अब तक सरकार से इस बारे में कुछ सुना है कि क्या आप इस कार्यकाल को जारी रख रहे हैं। कम से कम अनौपचारिक रूप से?

दास ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “क्या यह आपका एकमात्र सवाल है?” गवर्नर ने फिर चुटकी लेते हुए कहा, “आइए हम मॉनेटरी पॉलिसी से जुड़े सवालों पर कायम रहें। प्लीज मॉनेटरी पॉलिसी पर अपना सवाल पूछें। नहीं तो आप एक सवाल पूछने का मौका चूक जाएंगे। इसलिए, अब आप चुनें कि आप कौन सा प्रश्न पूछना चाहते हैं। मैं पहले सवाल का भी जवाब देने के लिए तैयार हूं। लेकिन यह आपकी पसंद है।”

हंसी-मजाक के बीच, रिपोर्टर ने पहले सवाल का जवाब मांगा, जिस पर दास ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “मैं आपको कोई हेडलाइन नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि हम मौद्रिक नीति पर कायम रहें।”

बता दें कि पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ने दिसंबर, 2018 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शक्तिकांत दास को आरबीआई के शीर्ष पद के लिए नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें 2021 में एक्सटेंशन भी दिया गया था।

आरबीआई को दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान गलत कैसे हुए ?

इसके बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने रिपोर्टर से अपना दूसरा सवाल पूछने का आग्रह किया। हल्की-फुल्की बातचीत के बाद, रिपोर्टर ने आर्थिक सवाल किया। इसमें गवर्नर दास से पूछा गया कि दूसरी तिमाही के लिए आरबीआई का जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7 प्रतिशत से गिरकर 5.4 प्रतिशत क्यों हो गया है।

इस पर एमपीसी सदस्य माइकल देबब्रत पात्रा ने जवाब दिया और बताया कि ग्रोथ की चुनौतियां मांग और सप्लाई दोनों पक्षों के मुद्दों के चलते पैदा हुई हैं।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 2:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement