facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास की बैंकों को हिदायत, अति उत्साह से बचें

Advertisement

दास ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ही आरबीआई ने असुरक्षित ऋणों के बारे में कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Last Updated- November 22, 2023 | 10:54 PM IST

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उत्साह भरे मौजूदा माहौल में बैंकों और वित्तीय क्षेत्र की अन्य इकाइयों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

आरबीआई ने कहा है कि इन दिनों बैंकों में ज्यादा ब्याज देकर जमा रकम हासिल करने की होड़ मची है और सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) ग्राहकों से ऊंचा ब्याज वसूल रहे हैं। बैंकिंग नियामक ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र की इकाइयों को इससे बचना चाहिए।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने फिक्की-आईबीए बैंकिंग सम्मेलन में कहा, ‘फिलहाल तो चिंता की कोई वजह नहीं दिख रही है मगर इससे अति उत्साहित होने की भी जरूरत नहीं है। बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) को सतर्कता बरतने में कोई कोताही नहीं करनी चाहिए।’

दास ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए ही आरबीआई ने असुरक्षित ऋणों के बारे में कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आवास, वाहन ऋण और छोटे कारोबारियों को दिए जाने वाले कर्ज को सख्ती से इसलिए बरी रखा गया है क्योंकि वे देश की आर्थिक तरक्की में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

असुरक्षित ऋणों जैसे व्यक्तिगत ऋण और क्रेडिट कार्ड पर बकाया रकम का बढ़ता अंबार देखते हुए आरबीआई ने ऐसे ऋणों के लिए जोखिम भार 100 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया है। दास ने उन चार क्षेत्रों का जिक्र किया, जिनमें वित्तीय इकाइयों को सावधान रहने की जरूरत है।

आरबीआई गवर्नर ने कहा, ‘इसमें दो राय नहीं कि अभी ऋण आवंटन में इजाफा हो रहा है मगर बैंकों एवं एनबीएफसी को क्षेत्रवार एवं इससे ठीक निचले स्तरों पर ऋण आवंटन की रफ्तार नियंत्रण में रखनी होगी और अति उत्साह से बचना होगा।’

इस संदर्भ में दास ने बैंकों को उनके देनदारी पक्ष पर अधिक ध्यान देने और परिसंपत्ति- देनदारी प्रबंधन पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा, ‘कुछ मामलों में बैंक ऊंचा ब्याज देकर जमा रकम जुटाने पर जोर दे रहे हैं। साथ ही खुदरा एवं निगमित दोनों ही ऋणों के मामले में इनकी अवधि बढ़ाई जा रही है।’

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि एनबीएफसी को दिए जा रहे ऋणों पर बैंकों को नजर रखनी होगी और किसी एक एनबीएफसी के विभिन्न बैंकों के साथ लेन-देन पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, ‘एनबीएफसी को भी रकम जुटाने के स्रोतों के बारे में सचेत रहना होगा और पूंजी जुटाने के लिए बैंकों पर निर्भरता कम करनी होगी।’

उन्होंने कहा, ‘वित्तीय संस्थानों को ब्याज दरें तय करने की छूट दी गई है मगर कुछ एनबीएफसी-एमएफआई अधिक ब्याज मार्जिन कमा रहे हैं। उन्हें ब्याज दरें मनमाने ढंग से नहीं बल्कि उचित एवं पारदर्शी तरीके से तय करनी चाहिए।’

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement