facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2000 रुपए के नोट को लेकर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कहा इकोनॉमी पर नहीं पड़ेगा कोई ‘नेगेटिव’ असर

Advertisement

केंद्रीय बैंक ने 19 मई को 2000 रुपये के सभी नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी

Last Updated- June 26, 2023 | 2:43 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 2000 रुपये का नोट को वापस लेने के फैसले से भारत की इकोनॉमी पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ेगा। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत (RBI Governor) ने सोमवार को यह बात कही।

गवर्नर दास ने पीटीआई के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में ने कहा, “एक बात जो मैं आपको स्पष्ट रूप से बता सकता हूं वह यह है कि हम अभी जो 2,000 रुपये के नोट वापस ले रहे हैं, उसका अर्थव्यवस्था पर कोई नेगेटिव प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

इससे पहले, दास ने कहा था कि जब से 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने के फैसले की घोषणा की गई है, तब से सर्कुलेशन में मौजूद कुल करेंसी के दो-तिहाई से अधिक नोट सिस्टम में वापस आ गए हैं।

इससे पिछले सप्ताह दास ने कहा था, “पिछले सप्ताह के मध्य तक 3.62 लाख करोड़ रुपये के कुल 2000 रुपये के नोटों में से दो-तिहाई से अधिक या 2.41 लाख करोड़ रुपये बैंकों में वापस आ गए हैं।

बता दें कि केंद्रीय बैंक ने 19 मई को 2000 रुपये के सभी नोटों को वापस लेने की घोषणा की थी। आरबीआई ने कहा था कि मौजूदा कुल 3.62 लाख करोड़ रुपये के सभी गुलाबी नोटों को सर्कुलेशन से वापस लिया जाएगा। केंद्रीय बैंक ने 2018-19 में ही 2,000 के नोटों की छपाई बंद कर दी थी।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 2:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement