facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने Repo rate को 6.5% पर बरकरार रखा, महंगाई का अनुमान बढ़ाया

Advertisement

RBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

Last Updated- August 10, 2023 | 8:20 PM IST
RBI MPC Meeting June 2026

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार नीतिगत दर रीपो रेट (repo rate) को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (EMI) में कोई बदलाव नहीं होगा।

RBI ने महंगाई के अनुमान को बढ़ाया

इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। वहीं चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए महंगाई के अनुमान को बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया है।

Also read: Stock Market: RBI की मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी

मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में किये गये निर्णय की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘मौद्रिक नीति समिति ने सभी परिस्थितियों में गौर करने के बाद रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है।’

पिछले साल रीपो रेट में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई

रीपो रेट वह ब्याज दर है, जिसपर वाणिज्यिक बैंक अपनी फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। RBI ने जून और अप्रैल की पिछली मौद्रिक नीति समीक्षा बैठकों में भी रीपो रेट में बदलाव नहीं किया था। इससे पहले, मुख्य रूप से महंगाई को काबू में लाने के लिये पिछले साल मई से लेकर कुल छह बार में रीपो रेट में 2.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 12:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement