facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने फिनटेक SRO के लिए नए नियम बनाए, ये हैं मुख्य बातें

Advertisement

सोमवार को जारी मसौदा मानकों में कहा गया है कि SRO-एफटी को फिनटेक सेक्टर के टिकाऊ और स्वस्थ विकास की दिशा में काम करना चाहिए

Last Updated- January 15, 2024 | 10:13 PM IST
RBI

फिनटेक सेक्टर के स्व-नियामकीय संगठनों (SRO-एफटी) के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के मसौदा मानकों में प्रस्ताव किया गया है कि ऐसी इकाइयों का आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर शानदार होना चाहिए। साथ ही एक उचित समय सीमा में इनकी तकनीकी सॉल्यूशंस लागू करने की क्षमता होनी चाहिए।

रिजर्व बैंक ने कहा है कि इस तरह की इकाइयों के आवेदकों की पर्याप्त हैसियत और आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करने की क्षमता होनी चाहिए, जिससे ये SRO-एफटी के दायित्वों को प्रभावी तरीके से निरंतर पूरा कर सकें।

सोमवार को जारी मसौदा मानकों में कहा गया है कि SRO-एफटी को फिनटेक सेक्टर के टिकाऊ और स्वस्थ विकास की दिशा में काम करना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो चरणबद्ध तरीके से नियामकीय अनुपालन के लिए आसान मार्ग की पहचान करनी चाहिए।

यह कहा गया है कि SRO को अपने सदस्यों को नियामकीय प्राथमिकताओं को ध्यान रखने और अनुपालन की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मसौदा ढांचे में कहा गया है कि विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए SRO-एफटी का स्वतंत्र परिचालन होना चाहिए और किसी एक सदस्य या सदस्यों के समूह के प्रभाव से मुक्त रहना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘SRO-एफटी को पक्षपातरहित होने, हितों के टकराव से बचने और सदस्यों के बीच पक्षपात रहित दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए। स्वतंत्रता से SRO-एफटी की एक तटस्थ व विश्वसनीय इकाई के रूप में छवि बेहतर होगी। यह उद्योग से जुड़े हिस्सेदारों और नियामकों दोनों का भरोसा हासिल करने के लिए अहम है।’

इसमें जोर दिया गया कि SRO-एफटी को अपने सदस्यों को नियामकीय प्राथमिकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए प्रेरित करने में सक्षम होना चाहिए और अनुपालन की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

इसमें कहा गया है, ‘SRO-एफटी को नियामकीय संवाद में सक्रियता से हिस्सेदारी लेकर नियामकीय वातावरण को आकार देने में मदद देनी चाहिए। यह नवोन्मेष के लिए सकारात्मक माहौल बनाता है, साथ ही ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।’

Advertisement
First Published - January 15, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement