facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC की नजर आर्थिक आंकड़ों पर, ब्याज दर में आगे की रणनीति पर फैसला

Advertisement

RBI ने महंगाई अनुकूल रहने के बावजूद आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज दरों के आगे के कदम डेटा और वैश्विक परिस्थितियों के आधार पर तय करने का संकेत दिया है।

Last Updated- January 05, 2026 | 8:19 AM IST
RBI GDP Growth Forecast
Representative Image

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य नागेश कुमार का कहना है कि महंगाई दर उम्मीद के मुताबिक बनी हुई है और दर अभी कम हैं। उनके अनुसार भारत पर लगे उच्च ट्रंप शुल्क सहित भू राजनीतिक अनिश्चितताओं और बातचीत पूरी होने में देरी का असर कारोबार पर पड़ रहा है। मनोजित साहा के साथ बातचीत के संपादित अंश…

दिसंबर की नीतिगत बैठक में रीपो रेट में कटौती के पक्ष में आपके वोट देने की मुख्य वजह क्या थी?

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने वृद्धि को समर्थन देने के लिए चरणबद्ध तरीके से रीपो रेट में 100 आधारअंक की कटौती की है। इन कटौतियों का असर ऋण और जमा दरों तक करीब पहुंच चुका है। हमें मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियां शीर्ष स्तर पर पहुंचने के कारण 25 आधार अंक और कटौती की संभावना नजर आई। सौभाग्य से महंगाई दर की स्थिति अनुकूल है, जिससे नीतिगत कदम का मौका मिला। अक्टूबर 2025 में समग्र महंगाई दर 0.3 प्रतिशत थी, जबकि 2025-26 के पूरे साल के लिए 2 प्रतिशत महंगाई दर का अनुमान है। महंगाई दर उम्मीद के मुताबिक है।

अमेरिका के साथ व्‍यापार समझौते में देरी से व्‍यापार को किस तरह नुकसान हो रहा है? क्‍या एमपीसी के दिसंबर के निर्णय में अमेरिका के साथ व्‍यापार समझौते में देरी को ध्‍यान में रखा गया है?

यह साफ है कि भारत पर लगे उच्च ट्रंप शुल्क सहित भू राजनीतिक अनिश्चितताओं और बातचीत पूरी होने में देरी काअसर कारोबार पर पड़ रहा है। ट्रंप शुल्क से श्रम पर आधारित उद्योगों जैसे कपड़ा, गारमेंट, चमड़े के सामान, रत्न एवं आभूषण, प्रसंस्कृत खाद्य जैसे झींगा का कारोबार प्रभावित हुआ है, जिनका अमेरिका के साथ अच्छा कारोबार होता है।
ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां एमएसएमई क्षेत्र का प्रभुत्व है और विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियों में इनकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। इसकी वजह से अमेरिकी शुल्क का असर एमएसएमई और नौकरियों पर उल्लेखनीय रूप से पड़ रहा है। ऐसे में एमपीसी ने पाया कि मांग को गति देकर समर्थन देने का मामला बनता है। प्रभावी होने के लिए राजकोषीय और मौद्रिक नीतिगत कार्रवाइयों में विकास प्रोत्साहन का समन्‍वय किया जाए।

क्‍या ब्‍याज दरों में और कमी की गुंजाइश है?

मेरा मानना है कि मौजूदा महंगाई दर सहज होने के लिए बहुत कम है, विशेष रूप से यदि स्‍वर्ण जैसी कीमती धातुओं को बाहर रखा जाए, तो महंगाई दर दर लक्ष्य की निचली सीमा से कम है। हम जानते हैं कि भारत जैसे विकासशील देश के लिए बहुत कम महंगाई दर बेहतर नहीं है, जिससे मांग में कमी के संकेत मिलते हैं। इसकी वजह से वृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए नीतिगत फैसले लेने की संभावना पैदा होती है। भविष्य में वृद्धि और महंगाई दर की चाल के आंकड़ों के हिसाब से फैसले किए जाएंगे।

क्या आपको लगता है कि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में वृद्धि चरम पर थी, और दूसरी छमाही में यह बहुत धीमी होगी?

हालांकि, इस ‘गोल्डीलॉक्स मोमेंट’ (उच्च विकास, कम महंगाई दर) का उत्सव अक्टूबर 2025 के रुझानों ने कम कर दिया। दूसरी तिमाही के परिणामों के बाद पता चला कि आर्थिक गतिविधि दूसरी तिमाही में चरम पर थी। अक्टूबर 2025 में औद्योगिक गतिविधि की गति धीमी होनी शुरू हुई और 14 महीने में निचले स्तर पर पहुंच गई। विनिर्माण पीएमआई जैसे उच्च संकेतक 59.2 से गिरकर 56.6 पर पहुंच गए। अक्टूबर 2025 में वस्तु निर्यात में 12 प्रतिशत की गिरावट आई। निर्यात ऑर्डर सबसे कमजोर थे, जिससे नए ऑर्डर 12 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए। रुपया दबाव में आ गया और एक डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। रिजर्व बैंक के औद्योगिक परिदृश्य सर्वे भी कारोबार और उम्मीदों में नरमी का संकेत दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 8:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement