facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Meet: कर्ज हुआ सस्ता, Repo Rate 25 bps घटाकर 6.25% किया; ‘न्यूट्रल’ रुख बरकरार

Advertisement

रीपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर कमर्शियल बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं।

Last Updated- February 07, 2025 | 10:54 AM IST
RBI MPC Meet: Big announcement by new Governor Sanjay Malhotra, Repo Rate cut by 0.25% after five years नए गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, पांच साल बाद Repo Rate में 0.25% की कटौती

RBI MPC MEET: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को नीतिगत दर रीपो रेट को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत करने का ऐलान किया। करीब पांच वर्षों के बाद केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया है। इससे पहले मई, 2020 में कोविड-19 महामारी के समय रीपो रेट को 0.40 प्रतिशत घटाकर चार प्रतिशत किया गया था। फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के जोखिमों से निपटने के लिए आरबीआई ने मई, 2022 में दरों में बढ़ोतरी करनी शुरू की थी और यह सिलसिला फरवरी, 2023 में जाकर रुका था। रीपो रेट दो साल से 6.50 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है।सुस्त होती इकनॉमिक ग्रोथ और शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच यह बैठक बहुत अहम है। शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दिसंबर 2024 में संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने गवर्नर का पद संभाला। यह MPC की पहली बैठक है, जिसमें वह गवर्नर के तौर पर शामिल हुए हैं।

GDP की ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान

RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है पर वैश्विक चुनौतियों से अछूती नहीं है। केंद्रीय बैंक ने अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 6.4 प्रतिशत पर रहने के अनुमान को बरकरार रखा है। वहीं खुदरा मुद्रास्फीति अगले वित्त वर्ष में 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है जबकि चालू वित्त वर्ष में इसके 4.8 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी है। इसके साथ, MPC ने अपने रुख को ‘न्यूट्रल’ बनाये रखने का निर्णय किया है।

Also read: Home Loan ग्राहकों के लिए खुशखबरी! रीपो रेट घटने के बाद कितनी घटेगी EMI? 20 साल के लिए ₹30 लाख लोन पर देखें कैलकुलेशन

क्या होती है रीपो रेट (What is repo rate)

रीपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर कमर्शियल बैंक अपनी तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं। आरबीआई महंगाई को काबू में रखने के लिये इस दर का उपयोग करता है। रीपो रेट में कटौती का मतलब है कि मकान, व्हीकल समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त (EMI) में कटौती होना तय माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement