facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Meet: आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक शुरू, रेपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं

Advertisement

आरबीआई गवर्नर और एमपीसी चेयरमैन शक्तिकान्त दास बुधवार (नौ अक्टूबर) को तीन दिवसीय चर्चा के नतीजों की घोषणा करेंगे।

Last Updated- October 07, 2024 | 4:10 PM IST
RBI plans to improve currency management infrastructure for future cash needs रिजर्व बैंक की भविष्य की नकदी जरूरतों के लिए मुद्रा प्रबंधन बुनियादी ढांचे में सुधार की योजना

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की पुनर्गठित दर निर्धारण समिति ने सोमवार को अगली द्विमासिक मौद्रिक नीति पर विचार-विमर्श शुरू किया। यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं और पश्चिम एशिया संकट के फिर से उभरने की आशंका के मद्देनजर ब्याज दरों पर यथास्थिति का अनुमान है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आरबीआई शायद अमेरिकी फेडरल रिजर्व का अनुसरण न करे, जिसने हाल में ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कमी की है। इसके अलावा कुछ दूसरे विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों ने भी ब्याज दरों में कमी की है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) का पुनर्गठन किया था।

आरबीआई गवर्नर और एमपीसी चेयरमैन शक्तिकान्त दास बुधवार (नौ अक्टूबर) को तीन दिवसीय चर्चा के नतीजों की घोषणा करेंगे।

डॉयचे बैंक के भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक दास ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि आरबीआई आगामी अक्टूबर मौद्रिक नीति बैठक में नीतिगत रेपो दर (वर्तमान में 6.50 प्रतिशत) में बदलाव नहीं करेगा।’’ डीबीएस बैंक की कार्यकारी निदेशक और वरिष्ठ अर्थशास्त्री राधिका राव ने उम्मीद जताई कि दिसंबर की समीक्षा में केंद्रीय बैंक के रुख में नरमी आएगी।

 

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement