facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट
Live

RBI MPC Meeting LIVE: FY24 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 6.5% पर बरकरार

Advertisement

आरबीआई ने रीपो रेट में बदलाव फरवरी 2023 में किया था, उसके बाद से कोई RBI ने पॉलिसी रेट में कोई चेंज नहीं किया है। 

Last Updated- August 10, 2023 | 11:46 AM IST
RBI governor Shaktikanta Das

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास (Reserve Bank of India Governor Shaktikanta Das) ने आज यानी बुधवार को मॉनिटरी पॉलिसी की द्विमासिक बैठक (RBI MPC Meet) को लेकर ऐलान कर दिया है। मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में आम सहमति से नीतिगत दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय लिया गया है। महंगाई को ध्यान में रखते हुए बैंकर्स ये संभावना जता रहे थे कि RBI रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं करेगा। इस फैसले की घोषणा के साथ RBI MPC ने फरवरी से अबतक यह तीसरी बार रीपो रेट को स्थिर रखा है।

खाद्य वस्तुओं की कीमत ज्यादा होने के कारण भारत में खुदरा महंगाई दर जुलाई में बढ़कर 6.40 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। अर्थशास्त्रियों के बीच रॉयटर्स की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक पिछले 5 महीने में पहली बार महंगाई दर भारतीय रिजर्व द्वारा तय की गई 2 से 6 प्रतिशत की सीमा से ऊपर जाने की संभावना है।

RBI की मॉनिटरी पॉलिसी से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए रखें इस  BS Hindi के इस लाइव ब्लॉग पर नजर…

Advertisement
First Published - August 10, 2023 | 9:36 AM IST
10:45

भारतीय रुपया स्थिर बना हुआ है : दास

- फ्लोटिंग ब्याज दर वाले कर्ज के लिए ब्याज दरें नए सिरे से तय करने के लिए एक पारदर्शी प्रणाली का प्रस्ताव। - जनवरी 2023 से भारतीय रुपया स्थिर बना हुआ है, विदेशी मुद्रा भंडार 600 अरब डॉलर के पार।- रिजर्व बैंक का कर्ज लेने वाले ग्राहकों को निश्चित ब्याज दर की ओर स्थानांतरित होने की अनुमति देने को एक ढांचा लाने का प्रस्ताव।
10:34

FDI में गिरावट

 आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल-मई के दौरान शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) गिरकर 5.5 अरब डॉलर हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 10.6 अरब डॉलर था।
10:30

2000 रुपये के नोट आने से लिक्विडिटी बढ़ी है : दास

- दो हजार का नोट वापस लेने, सरकार को लाभांश की वजह से सरप्‍लस लिक्विडिटी का स्तर बढ़ा है : गवर्नर दास। - नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) 4.5 प्रतिशत पर यथावत : दास।  
10:28

कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता

आरबीआई गवर्नर ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि हालिया हफ्तों में कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता रही है और मांग तथा आपूर्ति की अनिश्चितताओं के कारण क्षेत्र में कई आशंकाए हैं।
10:27

चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ा

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत किया। दूसरी तिमाही में खुदरा मुद्रास्फीति 6.2 प्रतिशत, तीसरी में 5.7 प्रतिशत और चौथी में 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान।
10:12

खाद्य मुद्रास्फीति चिंता का विषय : दास

- भारतीय अर्थव्यवस्था ने महंगाई के नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की, हालांकि खाद्य मुद्रास्फीति चिंता का विषय : दास - मौद्रिक नीति समिति मुद्रास्फीति पर निगाह रखेगी। मुद्रास्फीति को लक्ष्य के दायरे में लाने को प्रतिबद्ध।- भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के मामले में अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में, मौजूदा परिस्थतियों को देखते हुए चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद
10:04

रीपो रेट में नहीं हुआ बदलाव: गवर्नर दास

आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में आम सहमति से नीतिगत दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया गया।
10:00

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा शुरू की

वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा। 
09:42

EMI को लेकर क्या होगा फैसला?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा आज क्रेडिट पॉलिसी को लेकर घोषणा से यह साफ हो जाएगा कि बैंक लोन EMI बढ़ेगी या घटेगी। हालांकि, विश्लेषकों ने अभी तक यहीं अनुमान लगाया है कि RBI रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं  करेगा।
09:37

क्या रहेगी खुदरा महंगाई दर?

फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए RBI ने खुदरा महंगाई दर (retail inflation) 5.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
09:32

फरवरी में बढ़ा था रीपो रेट

सभी की निगाहें रीपो रेट पर होंगी, जो फिलहाल 6.5 फीसदी है। मई 2022 से इसमें 250 आधार अंकों की बढ़ोतरी की गई है।बैंकर्स को उम्मीद हैं कि RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी में इस बार भी रीपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर ऐसा होता है तो ऐसा तीसरी बार होगा जब RBI पॉलिसी रेट को जस का तस रखेगा। बता दें कि रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 में आखिरी बार रीपो रेट में बदलाव किया था। उसके बाद से अभी तक कोई चेंज नहीं किया गया है।
09:22

आज होगा मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज सुबह 10 बजे करीब मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान करेंगे। 

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement