facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI MPC Meeting: आज से शुरू होगी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक, बढ़ सकती हैं ब्याज दरें

Advertisement
Last Updated- April 03, 2023 | 11:37 AM IST
Shaktikanta Das

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC meeting) की द्विमासिक समीक्षा बैठक आज यानी 3 अप्रैल से शुरू होने वाली है। नए वित्त वर्ष की इस बैठक में ब्याज दरों पर फैसला होगा।

बैठक से पहले लोन मंहगा होने की आशंका जताई जा रही है। एक्सपर्ट्स ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि RBI MPC की बैठक में ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला ले सकता है।

ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने बीते महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी, जिसमें बैंक ऑफ इंग्लैंड, फेडरल रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक शामिल हैं।

बता दें कि मंहगाई पर काबू पाने के लिए RBI ने मई 2022 से लगातार नीतिगत ब्याज दर में बढ़ोतरी का रुख अपनाया हुआ है।

RBI ने पिछले साल रीपो रेट 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया था। गत फरवरी में संपन्न पिछली एमपीसी बैठक में भी रेपो दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी।
एमपीसी की बैठक में मौद्रिक नीति से जुड़े तमाम घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पहलुओं की व्यापक समीक्षा के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। इस दौरान उच्च खुदरा मुद्रास्फीति की स्थिति और विकसित देशों के केंद्रीय बैंकों- अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय केंद्रीय बैंक एवं बैंक ऑफ इंग्लैंड के हालिया कदमों का भी गहन विश्लेषण किया जाएगा।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति जनवरी में 6.52 प्रतिशत और फरवरी में 6.44 प्रतिशत पर रही है। खुदरा मुद्रास्फीति का यह स्तर आरबीआई के छह प्रतिशत के संतोषजनक स्तर से अधिक है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि खुदरा मुद्रास्फीति चार प्रतिशत (दो प्रतिशत ऊपर या नीचे) के दायरे में रहे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 3, 2023 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement