facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI Repo Rate: नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! लगातार छठी बार Repo Rate में कोई बदलाव नहीं, ब्याज दर 6.5% पर स्थिर

Advertisement

RBI Governor Shakti Kant Das ने गुरुवार को एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए कहा कि रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।

Last Updated- February 08, 2024 | 10:12 AM IST
RBI governor Shaktikanta Das on RBI repo rate

RBI MPC Meet 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रमुख नीतिगत दर यानी रेपो रेट (RBI Repo Rate) में लगातार छठी बार कोई बदलाव नहीं किया है और इसे 6.5 प्रतिशत पर ही स्थिर रखा है। इसका मतलब है कि आपकी होम लोन, वाहन लोन या अन्य किसी कर्ज की मासिक किस्त (EMI) पहली की तरह ही रहेगी।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shakti Kant Das) ने गुरुवार को एमपीसी बैठक के नतीजों का ऐलान करते हुए कहा कि रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। उन्होंने कहा कि MPC की छह सदस्यी टीम ने 5-1 की सहमति से ब्याज दर को 6.5 प्रतिशत पर ही रखने का फैसला किया है।

क्या था एक्सपर्ट्स का अनुमान ?

बाजार के ज्यादातर एक्सपर्ट्स ने भी अनुमान जताया था कि आरबीआई के इस बार भी रेपो रेट में बदलाव की संभावना नहीं है। बिज़नेस स्टैंडर्ड के सर्वे में शामिल सभी 10 प्रतिभागियों ने भी ब्याज दरों के 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने की संभावना जताई थी।

यह पढ़ें: RBI MPC Meet: बैठक के नतीजों का ऐलान आज, Repo Rate में बदलाव के आसार नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

मॉनेटरी पॉलिसी ने मई, 2022 से फरवरी, 2023 के बीच 250 आधार अंक या 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ रीपो रेट को 6.5 फीसदी कर दिया था। उसके बाद अप्रैल, 2023 की बैठक में दर वृद्धि पर विराम लगा दिया गया था।

आखिरी बार कब हुआ था Repo Rate में बदलाव ?

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 8 फरवरी, 2023 को रेपो रेट को 25 आधार अंक (बीपीएस) या 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया था।

क्या होती है Repo Rate ?

रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर भारत का केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) कमर्शियल बैंकों को ऋण देता है। मौजूदा रेपो रेट 6.50 फीसदी है।

रेपो रेट में क्यों होता है बदलाव ?

बता दें कि रिजर्व बैंक महंगाई को नियंत्रण में करने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि और कटौती करता है। यह मुद्रास्फीति ही है जिसे थामने के लिए सारी दुनिया के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी या कटौती करते रहते हैं।

Advertisement
First Published - February 8, 2024 | 10:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement