facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चलन से हटाए गए 2000 रुपये के 93 फीसदी नोट बैंकों में वापस आए: RBI

Advertisement

आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया है।

Last Updated- September 01, 2023 | 5:13 PM IST
Rs 2,000 notes deposit

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि चलन से हटाए गए 2,000 रुपये मूल्य के कुल 93 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं।

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, बैंकों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि 31 अगस्त, 2023 तक बैंकों में जमा 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : GST collection: अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, पिछले साल के मुकाबले 11% का इजाफा

इसका मतलब है कि 31 अगस्त, 2023 को 2,000 रुपये के 0.24 लाख करोड़ रुपये के नोट ही चलन में थे। प्रमुख बैंकों से एकत्रित आंकड़े बताते हैं कि 2,000 रुपये के करीब 87 प्रतिशत नोट बैंकों में जमा कराए गए जबकि 13 प्रतिशत नोटों को अन्य मूल्य वर्ग के नोटों से बदला गया। गौरतलब है कि 31 मार्च, 2023 को चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपये था, जो 19 मई 2023 को इन्हें वापस लिए जाने की घोषणा के समय घटकर 3.56 लाख करोड़ रुपये हो गया था।

आरबीआई ने लोगों से 2,000 हजार रुपये के नोट को 30 सितंबर, 2023 तक बैंकों में जमा कराने या अन्य मूल्य वर्ग के नोट के साथ बदलवाने का अनुरोध किया है।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 5:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement