facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बढ़ते अनसिक्योर्ड लोन पर RBI ने किया आगाह, बताया वित्तीय स्थिरता को खतरा

Advertisement

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद कहा, ‘व्यक्तिगत ऋणों के कुछ खास खंड में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है।

Last Updated- October 06, 2023 | 10:14 PM IST
RBI MPC LIVE: RBI Governor Shaktikanta Das

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को असुरक्षित ऋणों के आवंटन में तेजी को लेकर आगाह किया है। पिछले कुछ समय से बैंकिंग प्रणाली में कुल ऋण आवंटन में असुरक्षित ऋणों की हिस्सेदारी में तेजी से इजाफा हुआ है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद कहा, ‘व्यक्तिगत ऋणों के कुछ खास खंड में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। आरबीआई इन पर पैनी निगाह रख रहा है ताकि किसी तरह का दबाव बड़ा संकट न बन जाए। दास ने कहा कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को अपनी आंतरिक निगरानी व्यवस्था मजबूत बनानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘अगर किसी तरह का जोखिम दिख रहा है तो उस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और अपने हित में सुरक्षा के उचित उपाय करने चाहिए। वक्त की जरूरत है मजबूत जोखिम प्रबंधन और ऋण आवंटन के मानकों का पालन।’

डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा कि पिछले दो वर्षों में असुरक्षित ऋणों में 23 प्रतिशत का भारी भरकम इजाफा हुआ है मगर इसकी तुलना में बैंकिंग क्षेत्र में कुल ऋण आवंटन की रफ्तार 12 से 14 प्रतिशत के बीच रही है। स्वामीनाथन ने कहा कि फिलहाल आरबीआई अपनी तरफ से कोई कदम उठाने पर विचार नहीं कर रहा है मगर चाहता है कि बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थान ऋण आवंटन में खुद ही मुस्तैदी बरतें।

यह भी पढ़ें : RBI नकदी मैनेज करने के लिए गवर्नमेंट सिक्योरिटिज की खुले बाजार में कर सकता है बिक्री: गवर्नर दास

उन्होंने कहा, ‘हमने फिलहाल किसी तरह के नियम या दिशानिर्देश नहीं दिए हैं। मगर हम यह अपेक्षा रखते हैं कि बैंक एवं एनबीएफसी अपनी तरफ से कोई कोताही नहीं बरतें।’

आरबीआई की नवीनतम वित्तीय स्थायित्व रिपोर्ट के अनुसार असुरक्षित खुदरा ऋणों के मद में ऋण आवंटन मार्च 2023 में बढ़कर 25.2 प्रतिशत हो गया, जो मार्च 2021 में 22.9 प्रतिशत था। रिपोर्ट के अनुसार इसी अवधि के दौरान सुरक्षित ऋणों का आवंटन 77.1 प्रतिशत से कम होकर 74.8 प्रतिशत रह गया।

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस ऐंड एनालिटिक्स में शोध निदेशक अनिकेत दानी ने कहा, ‘सूचनाओं की उपलब्धता आसान होने और तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के कारण ऋणदाताओं के लिए ऋण आवंटन करना पहले से अधिक सुगम हो गया है। यह संभवतः असुरक्षित ऋणों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण हो सकता है। डिजिटल माध्यम से कारोबार करना भी पहले की तुलना में आसान हो गया है।’

दानी को लगता है कि बैंक, एनबीएफसी एवं वित्त-तकनीक इकाइयां ऋण आवंटन आतंरिक स्तर पर मजबूत करेंगी और ऐसा नहीं होने पर ही आरबीआई कोई कदम उठाएगा। विश्लेषकों के अनुसार आरबीआई अब इसलिए सतर्क हो गया है कि बैंकिंग प्रणाली में परिसंपत्ति गुणवत्ता में काफी सुधार हो गया है।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement