facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI: 25 लाख रुपये से अधिक के बकाया कर्ज वाले डिफॉल्टरों पर सख्ती

Advertisement

खाता NPA होने के 6 महीने के अंदर इरादतन डिफॉल्टरों की करनी होगी पहचान

Last Updated- September 21, 2023 | 10:51 PM IST
RBI Dividend: What is the reason for Reserve Bank of India giving huge dividend to the government? economists explained RBI Dividend: रिजर्व बैंक के सरकार को भारी लाभांश देने की क्या है वजह? अर्थशास्त्रियों ने समझाया

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज कहा कि ऋणदाता 25 लाख रुपये या इससे अधिक के बकाया कर्ज वाले सभी खातों में जानबूझ कर कर्ज नहीं चुकाने वालों यानी डिफॉल्टरों के सभी पहलुओं पर विचार करेगा। इसके साथ ही कर्ज के गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) बनने के 6 महीने के अंदर ऐसे डिफॉल्टरों की पहचान प्रक्रिया पूरी करेंगे।

बैंकिंग नियामक ने जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों और बड़े डिफॉल्टरों से निपटने के लिए नियमों का मसौदा जारी किया है। इसमें नियामक ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सहकारी बैंकों को ऐसे डिफॉल्टरों की पहचान करने की अनुमति दी है।

मसौदे में जानबूझकर डिफॉल्ट करने वालों की परिभाषा भी दी गई है। इसके तहत ऐसे कर्जदार या गारंटर जिन पर 25 लाख रुपये और इससे अधिक कर्ज बकाया है और जो इसे चुका नहीं रहे हैं, उन्हें जानबूझकर डिफॉल्ट करने वाला माना जाएगा।

मसौदे में कहा गया है कि अगर कोई खाता जानबूझकर चूक करने वाले की सूची में है और यह मामला आईबीसी या आरबीआई के नियमों के तहत समाधान के लिए आया है तो समाधान योजना लागू होने के बाद ऐसे डिफॉल्टरों का नाम सूची से हटा दिया जाना चाहिए।

जानबूझकर डिफॉल्ट करने वालों की सूची में शामिल किसी खाते पर ऋणदाता और कर्जदार में समझौता होता है तो कर्जदार का नाम इस सूची से तभी हटाया जाएगा, जब वह समझौते में तय पूरी राशि चुका देगा। थोड़ी-बहुत रकम चुकाने पर नाम नहीं हटाया जाना चाहिए।

मसौदे में कहा गया है, ‘जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वालों के साथ निपटान समझौता ऋणदाता के बोर्ड द्वारा मंजूर नीति की शर्तों के तहत होना चाहिए। समझौता ऐसा हो कि डिफॉल्टर के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्रवाई और कानूनी कार्रवाई पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।’

आरबीआई ने कहा कि डिफॉल्टरों के लिए दिशानिर्देश में सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के विभिन्न आदेशों और निर्देशों का अध्ययन करने के बाद संशोधन किए गए हैं। इसमें बैंकों और अन्य हितधारकों के सुझाव भी शामिल किए गए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर आने के 90 दिन बाद ये दिशानिर्देश प्रभावी हो जाएंगे।

मसौदे में सुझाव दिया गया है कि इरादतन चूक के साक्ष्य की जांच एक पहचान समिति के द्वारा की जानी चाहिए। इसके बाद इस समिति को कर्जदार को कारण बताओ नोटिस भेजना चाहिए और जवाब तलब करना चाहिए। अगर समिति इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि भुगतान में इरादतन चूक हुई है तो उसे समीक्षा समिति को एक प्रस्ताव भेजना चाहिए।

इस प्रस्ताव में पर्याप्त कारणों का हवाला देते हुए कर्जदार को इरादतन डिफॉल्टर की श्रेणी में रखने के लिए कहा जाना चाहिए। समीक्षा समिति को भी कर्जदाता को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए एक मौका देना चाहिए।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement