facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवंबर में शहरी उपभोक्ताओं का बढ़ा भरोसा, आरबीआई सर्वे में बेहतर कीमत और आर्थिक भावना उजागर

Advertisement

हालांकि ग्रामीण निवासियों के बीच प्रवृत्ति अलग थी, जहां इस अवधि के दौरान उपभोक्ता आत्मविश्वास पिछले सर्वे दौर के लगभग समान स्तर पर रहा

Last Updated- December 05, 2025 | 11:07 PM IST
Consumption Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सर्वे के अनुसार कीमत और सामान्य आर्थिक स्थिति को लेकर बेहतर भावनाओं के कारण नवंबर 2025 में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का उपभोक्ता आत्मविश्वास सितंबर 2025 की तुलना में बढ़ा है।

हालांकि ग्रामीण निवासियों के बीच प्रवृत्ति अलग थी, जहां इस अवधि के दौरान उपभोक्ता आत्मविश्वास पिछले सर्वे दौर के लगभग समान स्तर पर रहा। सर्वे में दिखाया गया है कि शहरी क्षेत्रों के लिए वर्तमान स्थिति सूचकांक (सीएसआई) सितंबर में 96.9 से बढ़कर नवंबर में 98.4 हो गया। ग्रामीण इलाके आशावादी क्षेत्र में बने रहे, वहीं सूचकांक सितंबर में 100.9 से घटकर नवंबर में 100.8 हो गया।

एक साल आगे की स्थिति देखें तो शहरी उपभोक्ता अत्यधिक आशावादी बने हुए हैं। फ्यूचर एक्सपेक्टेशन इंडेक्स (एफईआई) 0.6 अंक बढ़कर नवंबर में 125.6 हो गया है।

कीमत का दबाव कम होने से शहरी परिवारों का आवश्यक वस्तुओं पर खर्च को लेकर तात्कालिक अवधारणा तेजी से सुधरी है। इसी तरह की धारणा भविष्य में आवश्यक खर्च को भी लेकर है। बहरहाल भविष्य में गैर जरूरी खर्च को लेकर उम्मीदों में थोड़ा सुधार हुआ है।

मौजूदा भाव के स्तर और महंगाई की स्थिति पर सकारात्मक धारणा बढ़ी है। इसी तरह की धारणा के बीच शहरी इलाकों के परिवार आने वाले साल में कीमत और महंगाई का दबाव दोनों ही कम होने की उम्मीद कर रहे हैं।

एफईआई से पता चलता है कि ग्रामीण उपभोक्ताओं की धारणा आशावादी क्षेत्र में रहते हुए सुधरी है। कीमतों और महंगाई दर में गिरावट का अनुमान लगाने वाले ग्रामीण परिवारों की हिस्सेदारी इस समय बढ़ी है और भविष्य में भी उन्हें ऐसा ही रहने का अनुमान है।

ग्रामीण परिवारों की महंगाई को लेकर मौजूदा धारणा उल्लेखनीय रूप से 130 आधारअंक घटकर मौजूदा दौर के सर्वे में 4.6 प्रतिशत हो गई है।  आने वाले साल के लिए भी यह 150 आधार अंक घटकर 6.1 प्रतिशत हो गई है।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement