facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

असामान्य उतार-चढ़ाव या अटकलों पर ही हस्तक्षेप करेगा रिजर्व बैंक

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक रुपये को गिरने से नहीं रोक रहा है बल्कि उतार-चढ़ाव को सीमित करने के लिए हस्तक्षेप कर रहा है।

Last Updated- December 05, 2025 | 10:50 AM IST
Reserve Bank of India (RBI)
Representational Image

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में अनिश्चितता और कई चुनौतियों के कारण रुपया दबाव में रहा। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक रुपये को गिरने से नहीं रोक रहा है बल्कि उतार-चढ़ाव को सीमित करने के लिए हस्तक्षेप कर रहा है।

रिजर्व बैंक ने बीते माह डॉलर की आक्रामक रूप से बिक्री की थी लेकिन अब रिजर्व बैंक ने रुपये को नए निचले स्तर 90.42 प्रति डॉलर से नीचे गिरने दिया है। रुपया पहले ही 88.80 के स्तर से नीचे आ चुका है।

उम्मीद यह है कि केंद्रीय बैंक किसी विशिष्ट स्तर का बचाव करने के बजाए कोई तीव्र बदलाव या अटकलों का संकेत होने पर ही कार्रवाई करेगा। बोफा सिक्योरिटीज के मुताबिक ‘रुपये की कमजोरी पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा अस्थिरता प्रबंधन पर फिर से भरोसा किया जा रहा है।’

रिपोर्ट के अनुसार ‘रिजर्व बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार फिलहाल बड़े मूल्यह्रास के जोखिम को कम करने के लिए पर्याप्त बना हुआ है। हालांकि पोर्टफोलियो से लगातार निकासी इन कार्यों को अस्थिर बना सकती है या रिजर्व बैंक की फॉरवर्ड बुक में अमेरिकी डॉलर की कम पोजीशन बढ़ने से रुपये पर रिटर्न की उम्मीदें कम हो सकती हैं।’

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement