facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI ने बताया, 7 अक्टूबर तक समाप्त होगा I-CRR नियम

Advertisement

कुल I-CRR संबंधित राशि में से 25 प्रतिशत 29 सितंबर और अन्य 25 प्रतिशत 23 सितंबर को जारी की जाएगी, तथा शेष 50 प्रतिशत 7 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी।

Last Updated- September 08, 2023 | 10:34 PM IST
RBI told, I-CRR rule will end by October 7

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वृद्धिशील नकदी आरक्षित अनुपात (आई-सीआरआर) संबंधित नियम वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई ने कहा है कि इससे संबंधित जमा राशि त्योहारी सीजन से पहले चरणबद्ध तरीके से बैंकों को लौटाई जाएगी, क्योंकि त्योहारों के दौरान नकदी की मांग बढ़ जाती है।

कुल आई-सीआरआर संबंधित राशि में से 25 प्रतिशत 29 सितंबर और अन्य 25 प्रतिशत 23 सितंबर को जारी की जाएगी, तथा शेष 50 प्रतिशत 7 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी।

अनुमान जताया गया था कि वृद्धिशील सीआरआर जरूरत की वजह से करीब 1 लाख करोड़ रुपये की नकदी जमा कराई गई थी।

आरबीआई ने एक बयान में कहा है, ‘मौजूदा और उभरते तरलता हालात के आकलन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि आई-सीआरआर के तहत जमा राशि को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा, जिससे कि व्यवस्था में नकदी निकलने से अचानक समस्या पैदा न हो और मनी मार्केट गतिविधि उचित तरीके से चलती रहे।’

मौद्रिक नीति की अगस्त समीक्षा के दौरान आरबीआई ने 19 मई 2023 ओर 28 जुलाई 2023 के बीच सभी संबद्ध बैंकों को 10 प्रतिशत का आई-सीआरआर बरकरार रखना अनिवार्य बनाया। ये बदलाव 12 अगस्त से प्रभावी थे।

एसटीसीआई प्राइमरी डीलर के प्रबंध निदेशक प्रसन्ना पाटनकर ने कहा, ‘यह बदलाव संभावित था क्योंकि बाजार 50-50 के दो चरणों में इसे वापस लिए जाने की उम्मीद कर रहा था। बाजार में कुछ निराशा देखी जा सकती है, लेकिन इसका अनुमान पहले से ही था। राहत की बात यह है कि त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्था में तरलता बनी रहेगी।’

गुरुवार को आरबीआई के पास बैंकों की अतिरिक्त जमा पूंजी 76,047 करोड़ रुपये पर थी, जो बुधवार को 93,935 करोड़ रुपये थी। सोमवार और मंगलवार को बैंकों ने 1.5 लाख करेाड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा की। बैंकिंग व्यवस्था में अधिशेष नकदी आई-सीआरआर नियम शुरू होने से पहले करीब 2-3 लाख करोड़ रुपये थी।

पीएनबी जिल्ट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी ने कहा, ‘बाजार ने सख्त प्रतिक्रिया इसलिए नहीं दी है, क्योंकि उसके लिए महत्वपूर्ण कारक तरलता नहीं है।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement