facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से बढ़ा संकट, RBI ने कहा: महंगाई के असर पर नजर रखने की जरूरत

Advertisement

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और थोक महंगाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए नई चुनौती बनी है

Last Updated- May 22, 2026 | 10:53 PM IST
inflation
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ पर जारी मासिक रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम एशिया युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी बाह्य क्षेत्र के लिए चुनौती पेश करती है। तेल में तेजी के असर पर नजर रखना जरूरी है, भले ही हेडलाइन मुद्रास्फीति दर तय सीमा के भीतर क्यों न हो।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने इस चरण में वृहद आ​र्थिक मजबूती की स्थिति से प्रवेश किया है क्योंकि घरेलू मांग वृद्धि की मुख्य चालक बनी हुई है। लेकिन आपूर्ति पक्ष के दबाव के कारण निकट-अवधि का परिदृश्य कुछ हद तक धुंधला नजर आ रहा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अप्रैल में भले ही कुछ संकेतकों में गिरावट देखने को मिली हो मगर कुल मिलाकर आर्थिक गतिविधियों ने मजबूती दिखी।

आरबीआई के कार्मिकों द्वारा तैयार की गई और डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ता के मार्गदर्शन में बनी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हेडलाइन मुद्रास्फीति दर अभी भी तय सीमा के अंदर बनी हुई है लेकिन घरेलू कीमतों पर तेल में तेजी के असर पर नजर रखने की जरूरत है।’ आरबीआई ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में व्यक्त विचार लेखकों के हैं और उसके दृ​​ष्टिकोण को परिल​क्षित नहीं करता है।

ब्रेंट क्रूड की कीमतें आज घटकर 100.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं लेकिन अभी भी यह फरवरी के आखिर में प​श्चिम ए​शिया में युद्ध शुरू होने से स्तर से करीब 36.3 फीसदी ज्यादा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘वित्तीय हालात, कच्चे तेल की कीमतें और पूंजी का प्रवाह बाहरी क्षेत्र के लिए चुनौतियां बने हुए हैं।’ साथ ही यह भी बताया गया कि मई में ट्रेजरी बिल और दिनांकित सरकारी प्रतिभूतियों पर यील्ड में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल और गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई। भारतीय क्रूड बास्केट की कीमत ऊंची बनी रही जिसके परिणामस्वरूप तेल मार्केटिंग कंपनियों को भारी घाटा उठाना पड़ा। ऐसे में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में दो चरणों में बढ़ोतरी की, पहली बार 15 मई को और दूसरी बार 19 मई को।

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण कीमतों पर पड़ रहे दबाव के कारण अप्रैल में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर बढ़कर 8.3 फीसदी हो गई जो मार्च में 3.9 फीसदी थी। थोक मुद्रास्फीति का यह 42 महीनों का उच्चतम स्तर है। अप्रैल में थोक महंगाई में आई इस तेज बढ़ोतरी का मुख्य कारण ईंधन और बिजली समूह रहा। हालांकि अन्य समूहों में भी कीमतों में तेज उछाल देखा गया। खुदरा मुद्रास्फीति अप्रैल में मामूली बढ़कर 3.5 फीसदी रही जो मार्च में 3.4 फीसदी थी। इसका मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी थी।

रिपोर्ट के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा न्यूनतम तापमान और बेमौसम बारिश की संभावना से बची हुई रबी फसलों को नुकसान हो सकता है। मगर खाद्यान्न भंडार बफर मानक से काफी ज्यादा है, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

सकारात्मक पक्ष यह है कि सेवाओं का मजबूत निर्यात, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सकारात्मक शुद्ध प्रवाह, विदेशी मुद्रा भंडार और सरकार तथा रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए कई सक्रिय नीतिगत कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को बाहरी चुनौतियों से बचाने में मददगार साबित होंगे।

Advertisement
First Published - May 22, 2026 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement