facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

RBI 2025 में लॉन्च करेगा क्लाउड सेवा, ग्लोबल कंपनियों को देगा चुनौती

Advertisement

छोटे बैंकों और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रायोगिक कार्यक्रम, घरेलू IT कंपनियों को मिलेगा बढ़ावा

Last Updated- November 18, 2024 | 10:41 PM IST
RBI

भारत का केंद्रीय बैंक वित्तीय सेवाओं को क्लाउड डेटा स्टोरेज की सेवा मुहैया कराने के लिए 2025 में प्रायोगिक कार्यक्रम शुरू करेगा। यह जानकारी सूत्रों ने दी। दो सूत्रों ने बताया, ‘भारतीय रिजर्व बैंक के प्रस्तावित क्लाउड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल घरेलू आईटी कंपनियां करेंगी। रिजर्व बैंक ने यह पहल अमेजॉन वेब सर्विसिज, माइक्रोसॉफ्ट एज्योर, गूगल क्लाउड और आईबीएम के क्लाउड को टक्कर देने के लिए की है।

यह एक वैश्विक केंद्रीय बैंक की अपनी तरह की पहली पहल है। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत में क्लाउड सेवा का तेजी का बाजार तेजी से उभर रहा है। इंटरनैशनल डेटा कॉरपोरेशन के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था में क्लाउड सेवा का मार्केट 2023 तक 8.3 अरब डॉलर था और इसके 2028 तक बढ़कर 24.2 अरब डॉलर होने का अनुमान है। हालांकि भारत के क्लाउड बाजार पर वैश्विक दिग्गजों का कब्जा है।

सूत्रों के अनुसार यह प्रायोगिक कार्यक्रम अगले कुछ महीनों में छोटे चरण में शुरू होगा। इसका आने वाले वर्षों में विस्तार किया जाएगा। यह कार्यक्रम छोटे बैंकों और वित्तीय सेवाओं कंपनियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा जिनके लिए अभी क्लाउड सेवा पहुंच के बाहर है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते साल दिसंबर में वित्तीय सेवाओं के उद्योग के लिए पब्लिक क्लाउड की योजना की घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - November 18, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement