facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डॉलर-रुपया स्वैप में बंपर मांग, RBI की नीलामी रही हिट; 5 अरब डॉलर के लिए 10 अरब से ज्यादा बोलियां

Advertisement

5 अरब डॉलर की नीलामी के लिए 10.35 अरब डॉलर की बोलियां, कट-ऑफ प्रीमियम 7.65 रुपये

Last Updated- December 17, 2025 | 8:52 AM IST
Reserve Bank of India (Reuters)

भारतीय रिजर्व बैंक की तीन साल की डॉलर/रुपया खरीद बिक्री-स्वैप में मंगलवार को मजूबत मांग नजर आई। इसकी निविदाएं की मांग दो गुनी बढ़कर 5 अरब डॉलर की राशि पर पहुंच गई। केंद्रीय बैंक को इस नीलामी में 10.35 अरब डॉलर मूल्य की 222 निविदाएं हासिल हुई थीं और इसमें से 118 निविदाएं स्वीकार की गईं। इसका कट ऑफ प्रीमियम 7.65 रुपये तय किया गया था। बैंकरों के मुताबिक प्रणाली में पर्याप्त डॉलर तरलता के कारण मांग मजबूत थी।

निजी बैंक के ट्रेजरी प्रमुख ने बताया, ‘बाजार के अनुमानों से बेहतर रुझान था। बोली का प्रस्ताव 2 : 1 था। यह लगभग दोगुनी राशि की बोली थी। अभी चिंता की बात यह है कि रुपया 91 के स्तर को पार कर रहा है। हम नहीं चाहते हैं कि रुपये में और गिरावट आए। हालांकि मेरा विचार है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रुपये में गिरावट जारी रहेगी।’

स्वैप का पहला चरण गुरुवार को पूरा होगा, जब भारतीय रिजर्व बैंक बैंकिंग प्रणाली में रुपये डालेगा। यह लेनदेन तीन साल बाद वापस होगा। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक नीति की हालिया समीक्षा में व्यापक नकदी इंतजामों के तहत स्वैप नीलामी की घोषणा की थी। इसमें 1 लाख करोड़ रुपये के ओपन मार्केट ऑपरेशन्स (ओएमओ) भी शामिल थे। यह दो खंडों में की जाएगी। इस क्रम में 50,000 करोड़ रुपये का पहला चरण 11 दिसंबर को आयोजित हुआ था। ओएमओ की दूसरा नीलामी 18 दिसंबर को होनी है।

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 8:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement