facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्रिप्टो और स्टेबलकॉइन्स पर RBI की चेतावनी: अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता को बड़ा खतरा

Advertisement

क्रिप्टो परिसंपत्तियों के बढ़ते उपयोग से मौद्रिक नीति और वित्तीय प्रणाली पर गहरा असर: FSR रिपोर्ट

Last Updated- December 30, 2024 | 11:13 PM IST
RBI

क्रिप्टो परिसंपत्तियों और स्टेबलकॉइन्स के व्यापक इस्तेमाल से किसी देश की वृहद अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थायित्व पर असर पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सोमवार को प्रकाशित वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में यह बात कही गई है।

बैंकिंग नियामक ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों और स्टेबलकॉइन्स के व्यापक इस्तेमाल का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को रेखांकित किया है। बैंकिंग नियामक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष – वित्तीय स्थायित्व बोर्ड (आईएमएफ-एफएसबी) की क्रिप्टो परिसंपत्तियों के लिए नीतियों पर आए विश्लेषण पत्र का हवाला देकर बताया कि क्रिप्टो परिसंपत्तियों के अधिक इस्तेमाल से मौद्रिक नीति की प्रभावशीलता घटने, वित्तीय जोखिम बढ़ने, पूंजी प्रवाह प्रबंधन उपायों के बेअसर होने, वास्तविक अर्थव्यवस्था को धन मुहैया कराने के लिए तैयार संसाधनों के अन्यत्र उपयोग जैसे जोखिम के साथ ही पूरे वैश्विक वित्तीय स्थायित्व को खतरा पैदा हो सकता है।

स्टेबलकॉइन्स एक प्रकार की क्रिप्टोकरेंसी होते हैं जिन्हें अमेरिकी डॉलर जैसे सरकार समर्थित मुद्रा (फिएट करेंसी) जैसी आरक्षित संपत्ति से जोड़कर एक स्थिर मूल्य बनाए रखने के लिए तैयार किया जाता है। रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘हालांकि क्रिप्टो परिसंपत्तियों के बाजार का आकार बेहद छोटा है। लेकिन इनकी निरंतर वृद्धि और पारंपरिक वित्तीय प्रणाली से बढ़ते विचलन के कारण प्रणालीगत जोखिम पैदा हो सकता है। स्टेबलकॉइन्स से भी ऐसे जोखिम होते हैं।’

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप के इस माह पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद बिटकॉइन जैसी वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्ति (वीडीए) का मूल्य नई ऊंचाइयों को छू गया। इस माह की शुरुआत में बिटकॉइन का मूल्य 1 लाख डॉलर के स्तर को पार कर गया और दो हफ्ते बाद 1,08,316 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। वर्ष 2024 में ही बिटकॉइन का मूल्य दो गुने से अधिक बढ़ गया है।

Advertisement
First Published - December 30, 2024 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement