facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Real Estate: बीते साल सात बड़े शहरों में 4.02 लाख घर बनकर हुए तैयार- रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- January 15, 2023 | 4:29 PM IST
real-state
BS

कोविड-19 महामारी के बाद रियल एस्टेट कंपनियों ने घरों के निर्माण की गति तेज करते हुए 2022 में देश के सात प्रमुख शहरों में चार लाख से अधिक घरों का निर्माण पूरा किया।

संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक ने कहा है कि 2022 में देश के सात प्रमुख बाजारों में 4.02 लाख घरों के निर्माण का कार्य पूरा हुआ, जो 2021 के 2.79 लाख घरों के आंकड़े से काफी काफी अधिक है। हालांकि, कोविड महामारी के दौरान 2020 और 2021 में घरों के निर्माण की रफ्तार पर बहुत बुरा असर पड़ा था।

एनारॉक ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, बेंगलूरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता शहरों में बनी आवासीय इकाइयों के बारे में यह आंकड़ा जारी किया है।

वर्ष 2022 में बनकर तैयार होने वाले घरों में से सर्वाधिक 1.26 लाख इकाइयां मुंबई इलाके में थीं। मुंबई में वर्ष 2021 में सिर्फ 70,500 घर ही बनकर तैयार थे। वहीं दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पिछले साल 86,300 घर बनकर तैयार हुए हैं, जो 2021 के 86,590 की तुलना में मामूली रूप से कम है।

पुणे में 84,200 इकाइयां बनी हैं जबकि बेंगलूरु, हैदराबाद और चेन्नई में सम्मिलित रूप से 81,580 आवासीय इकाइयां बनकर तैयार हुई हैं। कोलकाता में यह आंकड़ा 23,190 इकाइयों का है।

यह भी पढ़ें: Forex Reserves : नए साल के पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 561.583 अरब डॉलर पर पहुंचा

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘वर्ष 2022 भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए चमकदार साल रहा है जब बिक्री ने 2014 के उच्चस्तर को भी पार कर लिया। इस मांग को पूरा करने के लिए डेवलपर का ध्यान घरों का निर्माण जल्द पूरा करने पर है।’

पुरी ने कहा कि 2023 में भी 5.44 लाख से अधिक घरों का निर्माण होने की उम्मीद है। इनमें से सर्वाधिक 1,66,850 घरों का निर्माण दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में होने की संभावना है। इसके अलावा मुंबई क्षेत्र में 1.33 लाख घर बनकर तैयार हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - January 15, 2023 | 4:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement